फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Sports Day Neetu Ghanghas of Bhiwani worked hard to win gold medal in Commonwealth Games

Sports Day: नीतू ने मां को मिले तानों का रिंग में पसीना बहा दिया जवाब, कॉमनवेल्थ में जीता स्वर्ण

Mon, 29 Aug 2022 06:34 AM IST
भूपेंद्र सिंह नवनीत शर्मा, संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)
नवनीत शर्मा, संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Mon, 29 Aug 2022 06:34 AM IST
सार

48 किलो भारवर्ग की बॉक्सर नीतू सीबीएलयू से एमपीएड की पढ़ाई कर रही हैं। मुक्केबाजी में महज 10 साल के सफर में नीतू ने गांव की पहचान अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बना दी है।

विज्ञापन
Sports Day Neetu Ghanghas of Bhiwani worked hard to win gold medal in Commonwealth Games
अपने माता पिता के साथ नीतू। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

नीतू ने जब मुक्केबाजी की शुरुआत की थी तब उनके क्षेत्र में अधिक लड़कियां अभ्यास नहीं करती थी। ऐसे में आस-पास के लोग परिवार को ताने देते थे कि कौन सा मेडल जीतकर लाएगी जो कि बॉक्सिंग सीखा रहे हैं। नीतू ने अपनी मां मुकेश को मिले तानों का जुबां से जवाब देने की बजाय रिंग में पसीना बहाया और कॉमनवेल्थ में स्वर्ण पदक लेकर लौटी।

विज्ञापन

 
नीतू अब एशियन व ओलंपिक में स्वर्णिम पंच लगाने के लिए द्रोणाचार्य अवॉर्डी कोच जगदीश सिंह के पास रोजाना सुबह-शाम तीन-तीन घंटे का अभ्यास कर रही है। साथ ही दूध, दही और देशी घी सहित पौष्टिक आहार ले रही है। हरियाणा के भिवानी जिले के गांव धनाना निवासी नीतू घनघस (21) ने वर्ष 2012 में भिवानी में कोच जगदीश के पास ट्रेनिंग शुरू की थी। मेहनत के बल पर वह आज इस मुकाम पर पहुंची है। 48 किलो भारवर्ग की बॉक्सर नीतू सीबीएलयू से एमपीएड की पढ़ाई कर रही हैं। मुक्केबाजी में महज 10 साल के सफर में नीतू ने गांव की पहचान अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बना दी है। 

विज्ञापन


नीतू घनघस की प्रमुख उपलब्धियां

  • वर्ष-2017 में वर्ल्ड चैंपियनशिप गुवाहाटी में स्वर्ण पदक। 
  • वर्ष 2018 में एशियन चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक। 
  • वर्ष-2018 वर्ल्ड चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक।
  • वर्ष 2022 में सोफिया बुल्गारिया में हुए स्ट्रेडजा कप में स्वर्ण पदक।
  • वर्ष 2022 में कॉमनवेल्थ गेम्स में स्वर्ण पदक।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed