Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Sonia made Hooda the Chief Minister by default; the Congress has been losing ever since: Digvijaya

सोनिया ने हुड्डा को बायफॉल्ट बनाया था मुख्यमंत्री, तभी से हार रही कांग्रेस : दिग्विजयं

Sat, 31 Oct 2026 11:13 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Sat, 31 Oct 2026 11:13 PM IST
विज्ञापन
Sonia made Hooda the Chief Minister by default; the Congress has been losing ever since: Digvijaya
​पार्टी के स्थापना दिवस कार्यक्रम को लेकर कार्यकर्ताओं की बैठक लेते दि​ग्विजय सिंह चौटाला। 
भिवानी। जननायक जनता पार्टी के युवा प्रदेशाध्यक्ष दिग्विजय चौटाला ने आरोप लगाया कि 2005 में भजनलाल के नाम पर कांग्रेस की सरकार बनी थी लेकिन सोनिया गांधी ने बायफॉल्ट भूपेंद्र हुड्डा को मुख्यमंत्री बना दिया। तभी से हुड्डा के नेतृत्व में कांग्रेस लगातार कमजोर हुई और चुनाव हारती रही।
विज्ञापन

दिग्विजय शनिवार को पार्टी के स्थापना दिवस की तैयारियों के सिलसिले में कार्यकर्ताओं की बैठक लेने भिवानी पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि पिछली बार भाजपा के साथ गठबंधन नहीं करते तो पार्टी छोड़कर जाने वाले विधायक पहले ही साथ छोड़ देते। 10 विधायकों से सरकार नहीं बनती। उन्होंने कहा कि अब पार्टी छोड़ चुके कुछ नेता उनसे संपर्क कर रहे हैं।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी पर निशाना साधते हुए दिग्विजय ने कहा कि भीम स्टेडियम के आधुनिकीकरण के लिए 50 करोड़ रुपये ऊंट के मुंह में जीरे के समान हैं। कॉमनवेल्थ खेल गुजरात के बजाय हरियाणा में होने चाहिए थे। दो प्रतिशत आबादी वाला हरियाणा देश को बड़ी संख्या में खिलाड़ी और जवान देता है। उन्होंने मुख्यमंत्री के पंजाब में नशा खत्म करने के अभियान पर भी कटाक्ष किया। दिग्विजय ने कहा कि पंजाब की राजनीति में उलझने के बजाय मुख्यमंत्री हरियाणा की सुध लें। प्रदेश में भी नशे की समस्या बढ़ी तो हालात पंजाब जैसे हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


☰
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed