फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Social organizations submitted a memorandum regarding the poor condition of cattle.

Bhiwani News: गोवंश की बदहाल स्थिति होने पर सामाजिक संगठनों ने सौंपा ज्ञापन

Tue, 24 Feb 2026 01:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Tue, 24 Feb 2026 01:01 AM IST
विज्ञापन
Social organizations submitted a memorandum regarding the poor condition of cattle.
लोहारू। गोपाल गोशाला में गोवंश की बदहाल स्थिति, बीमार और कमजोर पशुओं की देखभाल में लापरवाही तथा मृत गायों को खुले गड्ढों में डाले जाने के आरोपों को लेकर सामाजिक संगठनों ने प्रशासन से कड़ी कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में एसडीएम लोहारू को एक विस्तृत शिकायत पत्र सौंपकर निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कानूनी कार्रवाई की मांग उठाई गई है।
विज्ञापन

संगठनों के प्रतिनिधियों के अनुसार, सबसे गंभीर मुद्दा मृत गोवंश के निस्तारण का है। आरोप है कि मृत गायों को वैज्ञानिक प्रक्रिया अपनाने के बजाय खुले गड्ढों में डाला जा रहा है, जिससे आसपास के क्षेत्र में दुर्गंध फैल रही है और संक्रमण का खतरा बढ़ गया है। लोगों ने भी पर्यावरण प्रदूषण और हवा में फैल रहे दूषित प्रभाव को लेकर चिंता जताई है। उनका कहना है कि ऐसी स्थिति जनस्वास्थ्य के लिए भी बड़ा खतरा बन सकती है।
विज्ञापन

सामाजिक संगठनों ने इस मुद्दे को उठाकर वास्तविकता सामने लाने की कोशिश की, तो उन पर झूठे आरोप लगाए गए और आवाज दबाने का प्रयास किया गया। संगठनों का दावा है कि उनके पास पर्याप्त प्रमाण मौजूद हैं और स्थिति का सत्यापन मौके पर जाकर आसानी से किया जा सकता है। लोहारू समस्या समाधान के संस्थापक प्रदीप सैनी, गोरक्षा दल के संस्थापक सतबीर लाटा, अक्षय शास्त्री, अनिल सोलंकी, मनीष, सचिन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बारे में गोशाला समिति के सदस्य पवन ने बताया कि पूर्व में कुछ कमियां अवश्य थी, जिनमें अब सुधार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में गौशाला को व्यवस्थित रूप से संचालित किया जा रहा है और गोवंश की देखभाल बेहतर ढंग से सुनिश्चित की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed