फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Six new dengue patients were found, the figure was 59

डेंगू के छह नए मरीज मिले, आंकड़ा हुआ 59

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 19 Oct 2021 12:51 AM IST
विज्ञापन
Six new dengue patients were found, the figure was 59
भिवानी। जिले में सोमवार को डेंगू के छह नए मरीज सामने आए हैं। इसके बाद जिले में डेंगू पॉजिटिव मरीजों का आंकड़ा 59 पहुंच गया है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने डेंगू के मामलों से निपटने के लिए एंटी लारवा अभियान अधिक सक्रिय कर दिया है। इसके तहत सोमवार को मलेरिया की जांच के लिए 327 लोगों की ब्लड स्लाइड बनाई, जिसमें शहरी क्षेत्र में 25 और ग्रामीण क्षेत्र में 302 लोग शामिल किए गए। गनीमत रही कि सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई। वहीं डेंगू की जांच के लिए 27 मरीजों के सैंपल नागरिक अस्पताल की लैब में भेजे हैं, जिनकी रिपोर्ट मंगलवार दोपहर तक आएगी।
विज्ञापन

लगातार गंभीर हो रहा डेंगू का डंक जिले के लिए बढ़ा खतरा साबित हो सकता है। स्वास्थ्य विभाग की 141 टीमें एंटी लारवा अभियान में जुटी हुई है, जो लोगों को डेंगू मच्छर से बचाव से लेकर उसकी रोकथाम सहित स्वास्थ्य की जांच भी कर रहे है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने डेंगू की जांच के लिए अबतक 739 सैंपल लिए है, जिनमें से 59 की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है। वहीं मलेरिया की जांच के लिए अबतक 7846 ब्लड स्लाइड बनाई है, गनीमत रही की सभी की रिपोर्ट निगेटिव रही। एंटी लारवा अभियान के दौरान डेंगू मच्छर का लारवा मिलने पर 3059 को नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन

वर्जन:
डेंगू से बचाव के लिए सावधानी रखनी जरूरी है। अपने घर और आसपास के क्षेत्र में स्वच्छता का विशेष ध्यान रखे। डेंगू की आशंका होने पर स्वास्थ्य की जांच जरूर करवाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ. रघवीर शांडिल्य, सिविल सर्जन।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed