फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Six including Raju arrested in case of house occupation and assault

Bhiwani News: मकान पर कब्जा करने व मारपीट के मामले में राजू सहित छह गिरफ्तार

Mon, 25 Sep 2023 01:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Mon, 25 Sep 2023 01:30 AM IST
विज्ञापन
Six including Raju arrested in case of house occupation and assault
​भिवानी: जबरन मकान पर कब्जा करने के आरोप में औद्योगिक थाना  पुलिस द्वारा  साथियों सहित पकड़ा गय
भिवानी। पुलिस ने एक मकान पर कब्जा करने व मकान में घुसकर मारपीट, तोड़फोड़ करने के मामले में आरोपी राजू नांगल सहित छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। अन्य पांच आरोपियों की पहचान घुसकानी निवासी सोनू, दादरी गेट निवासी मनदीप, गुजरानी निवासी गौरव, सालावास निवासी रोहित, शांति नगर निवासी मनोज को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

आरोपियाें के पास से वारदात में प्रयोग की गई एक फॉरच्यूर्नर, तीन डंडे, एक रॉड व मकान से चाेरी किया गया डीवीआर बरामद किया है। न्यायालय ने सोनू, मनदीप और गौरव को जिला कारागार में भेजने के आदेश दिए हैं। जबकि राजीव उर्फ राजू नांगल, मनोज और रोहित को पुलिस ने दो दिनों के रिमांड पर लिया है। शांति नगर निवासी कृष्ण ने पुलिस को शिकायत दी थी कि उसके मकान पर कुछ युवकों ने राजू नांगल के कहने पर उनके मकान में घुसकर सामान की तोड़फोड़ करने, ताला लगाकर घर पर कब्जा करने और ताला तोड़ने पर जान से मारने की धमकी दी थी। इस शिकायत पर पुलिस ने औद्योगिक पुलिस थाना में आरोपियों पर संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया था। इसी केस में कार्रवाई करते हुए एएसआई अमरजीत सिंह ने आरोपियों को पालुवास मोड़ से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि आरपी राजू नांगल पर हत्या, हत्या का प्रयास व अन्य प्रकार के 29 केस दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed