फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Sisters will be able to tie rakhi on brother's wrist for whole day

पूरा दिन भाई की कलाई पर राखी बांध सकेंगी बहनें

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 09 Aug 2021 12:42 AM IST
विज्ञापन
Sisters will be able to tie rakhi on brother's wrist for whole day
प्रतिकात्मक फोटो। - फोटो : ??? ????? ???
तोशाम। रक्षाबंधन के दिन इस बार भद्रा का साया नहीं होने से बहनें पूरे दिन स्नेह की डोर से भाइयों की कलाइयां सजा सकेंगी। इस वर्ष रक्षाबंधन 22 अगस्त को है। ज्योतिषियों के अनुसार इस साल रक्षाबंधन के दिन श्रावण पूर्णिमा, धनिष्ठा नक्षत्र के साथ शोभन योग का शुभ संयोग बन रहा है। ज्योतिष शास्त्र में इन संयोग को उत्तम माना गया है।
विज्ञापन

पंडित श्रीकांत शास्त्री ने बताया कि रक्षाबंधन के दिन 22 अगस्त को सुबह 10 बजकर 34 मिनट तक शोभन योग रहेगा। यह योग शुभ फलदायी होता है। इसके साथ ही रक्षाबंधन के दिन रात 7 बजकर 40 मिनट तक धनिष्ठा योग रहेगा।
विज्ञापन

राखी बांधने के लिए 12 घंटे 11 मिनट रहेंगे शुभ
श्रीकांत शास्त्री ने बताया कि आमतौर पर भद्रा के कारण बहनों को राखी बांधने के लिए समय कम ही मिलता रहा है। इस बार भद्रा नहीं होने से राखी बांधने के लिए 12 घंटे और 11 मिनट की अवधि का दीर्घकालीन शुभ मुहूर्त है। राखी सुबह 5 बजकर 50 मिनट से शाम 6 बजकर 03 मिनट तक कभी भी बांधी जा सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रक्षा बंधन का शुभ मुहूर्त
रक्षा बंधन : रविवार 22 अगस्त
पूर्णिमा तिथि प्रारंभ 21 अगस्त शाम 3.45 बजे
पूर्णिमा तिथि समापन 22 अगस्त शाम 5.58 बजे
शुभ मुहूर्त -
सुबह 5.50 मिनट से शाम 6.03 मिनट
दोपहर 1.44 से 4.23 मिनट तक
अभिजित मुहूर्त
दोपहर 12.04 से 12.58 मिनट तक
अमृत काल सुबह 9.34 से 11.07 तक
भद्रा काल
- 23 अगस्त सुबह 5.34 से 6.12 तक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed