{"_id":"6ade59b10dc6999eb80e0a98","slug":"signboard-polished-but-the-dilapidated-state-of-the-road-exposes-the-reality-of-development-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-159200-2026-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: बोर्ड चमका, सड़क की बदहाली ने खोली विकास की पोल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: बोर्ड चमका, सड़क की बदहाली ने खोली विकास की पोल
विज्ञापन
गांव चांग से खरक का खस्ताहाल मार्ग।
चांग। गांव चांग से खरक, बामला, ढाणी सैय और रिवाड़ी खेड़ा को जोड़ने वाली करीब 9.5 किलोमीटर लंबी सड़क बदहाल है। सड़क निर्माण का बोर्ड कई महीने पहले लगा दिया गया लेकिन गड्ढों से भरे मार्ग पर राहगीरों की परेशानी दूर नहीं हुई।
इस मार्ग से रोजाना हजारों लोग आवागमन करते हैं। सड़क पर जगह-जगह गहरे गड्ढे होने से दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है और राहगीरों को परेशानी झेलनी पड़ती है। ग्रामीण आजाद रिवाड़ी खेड़ा, विजय बागड़ी, धर्मपाल, पवन नंबरदार और रामकुमार फौजी ने जिला परिषद से सड़क का निर्माण कराने की मांग की है।
बवानीखेड़ा में आयोजित मुख्यमंत्री की रैली के दौरान गांव चांग और आसपास के क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं व गणमान्य लोगों ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के सामने सड़क की बदहाली का मुद्दा उठाया था। ग्रामीणों का कहना है कि इसके बावजूद अधिकारियों ने समस्या के समाधान की दिशा में कदम नहीं उठाया।
विज्ञापन
जिला परिषद की बैठक में भी उठा था मामला
वार्ड नंबर तीन के जिला पार्षद प्रतिनिधि लवकेश बंटी तंवर ने जिला परिषद की बैठक में सड़क की समस्या प्रमुखता से उठाई थी। उन्होंने बताया कि जिला परिषद की ओर से सड़क निर्माण का बोर्ड लगा दिया गया है लेकिन मार्ग की हालत अब भी बदहाल है।
जल्द शुरू होगा मरम्मत कार्य
मार्केटिंग बोर्ड के अधिशासी अभियंता कृष्ण कुमार यादव ने बताया कि चांग-खरक सड़क मार्केटिंग बोर्ड को हस्तांतरित कर दी गई थी। बाद में जिला परिषद ने यह सड़क दोबारा मार्केटिंग बोर्ड को सौंप दी है। जल्द ही सड़क की मरम्मत का काम शुरू करवाया जाएगा।