फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   shot the young man

बहन की ससुराल आए युवक पर चलाई गोली, बाजू में लगने से हुआ घायल

Tue, 16 Jul 2019 01:48 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jul 2019 01:48 AM IST
विज्ञापन
shot the young man
चंदाबास गांव में बहन की ससुराल आए युवक पर रात को गांव के ही दो युवकों ने गोली चलाई। गोली बाजू में लगी। जिसके बाद उसे भिवानी अस्पताल की इमरजेंसी लाया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई रेफर कर दिया गया। आरोप है कि युवक उसके 60 हजार रुपये भी छीन ले गए। पुलिस ने शिकायत के पर दो युवकों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

मामला रविवार रात का है। चरखी दादरी के गांव डाडमा वासी 21 वर्षीय युवक सुमित कुमार अपने भाई और भाभी के साथ चंदाबास गांव में आया था। उसके भाई की 10 जुलाई को ही शादी हुई थी और नव दंपती और वह मंदिर में धौक मारने चंदाबास गांव आए थे।
विज्ञापन

आरोप है कि मंदिर में ही सुमित को दो युवक मिले। जिन्होंने बहला-फुसलाकर उसे रात को बुलाया। रात को उसे बातचीत के बहाने चंदाबास-लालावास के बीच में नहर के पास गाड़ी में ले गए। वहां पर दोनों युवकों ने उसके साथ मारपीट की और फिर उस पर गोली चलाई। गोली बाजू में लगी। वह बचने के लिए गांव की ओर भागा। बाद में दोनों आरोपी वहां से भाग निकले। सुमित ने आरोप लगाया कि वह किसी कार्य से बहन को देने के लिए 60 हजार रुपये लिए हुए था। आरोपी वे छीन ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

वह आरोपियों की पहचानता है। जिनमें बाढड़ा के गांव काकड़ौली वासी विकास पड़वा और हिमांशु है। फिलहाल सुमित का पीजीआई रोहतक में इलाज चल रहा है। सुमित कॉलेज में पढ़ाई कर रहा है। परिजन अनिल ने बताया कि अभी सुमित घबराया है और ज्यादा कुछ बता नहीं पा रहा है।

कैरू पुलिस चौकी इंचार्ज एसआई सज्जन सिंह ने बताया कि घायल सुमित के बयान पर नामजद युवकों विकास और हिमांशु के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। अभी गोली चलाने का कारण स्पष्ट नहीं है। अभी तक की जांच में लग रहा है कि पुरानी रंजिश में ही हमला किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed