{"_id":"071e0c1b44aca144d8558310e629df4d","slug":"shopkeepers-and-workers-involved-in-the-removal-of-encroachments-np-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अतिक्रमण हटाने के दौरान उलझे दुकानदार व नप कर्मी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अतिक्रमण हटाने के दौरान उलझे दुकानदार व नप कर्मी
ब्यूरो/अमर उजाला भिवानी
Updated Tue, 01 Dec 2015 12:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भिवानी। घंटाघर मार्केट में नगर परिषद कर्मचारियों ने अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान एक रेडिमेेंट गारमेंट का कपड़ों से भरा बोरा उठाया तो विवाद हो गया। मार्केट के दुकानदार ट्रैक्टर के आगे अड़ गए। नप कर्मचारियों और दुकानदारों में तीखी नोंक झोंक हुई और हल्की झड़प भी हुई। बाद में शहर थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे और दुकानदार का बोरा उतरवाया। जिसके बाद मामला शांत हुआ।
मामला शाम करीब साढ़े छह बजे का है। नप कर्मचारियों ने शहर में अतिक्रमण अभियान चलाया। जब नप टीम घंटाघर मार्केट में पहुंची और दुआ गारमेंट का सड़क किनारे रखा सामान उठाकर ट्रैक्टर में डाला तो विवाद हो गया। दुकानदार ट्रैक्टर के आगे अड़ गए। कर्मचारियों और दुकानदारों में गाली गलौच हुई और झड़प भी हुई। हंगामा हुआ तो काफी संख्या में दुकानदार व अन्य एकत्रित हो गए। घंटाघर चौक पर जाम भी लग गया। हंगामे की सूचना पर शहर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर अश्विनी कुमार कुमार मौके पर पहुंचे। दोनों पक्षों की सुनने के बाद नप कर्मचारियों से दुकानदार का सामान वापस दिलाया। जिसके बाद विवाद निपटा।
दुकानदार संजय दुआ ने बताया कि उसकी दुकान प्रथम तल पर है। अभी माल आया और गाड़ी चालक माल का बोरा नाले के ऊपर रख गया। नप कर्मचारियों ने सड़क किनारे खड़ी वाहनों को हटाकर बोरा उठाया। जबकि वह सड़क पर था ही नहीं।
विज्ञापन
उधर नप कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि दुकानदार ने नप कर्मचारी के साथ मारपीट की। गाली गलौच की। सुबह नप अधिकारियों से बातचीत की जाएगी और संभव हुआ तो मुकदमा दर्ज करवाया जाएगा।
सब्जी मंडी से घंटाघर चौक तक चला अभियान
नगर परिषद कर्मचारियों ने सायं करीब चार बजे सब्जी मंडी के पास से अतिक्रमण हटाओ अभियान शुरू किया। अतिक्रमण हटाते हुए और सड़क किनारे रखा दुकानदारों का सामान उठाते हुए नप कर्मी सब्जी मंडी से रोहतक गेट, फैँसी चौक, नया बाजार, सराय चौपटा होते हुए घंटाघर तक पहुंचे। अभियान के दौरान करीब 15 दुकानों का सामान उठाया। दो ट्रैक्टर ट्रालियों में भरकर सामान नप ले जाया गया। इस दौरान दुकानदारों में हड़कंप मच गया और दुकानदार अपना सामान अंदर रखते दिखे। अभियान के दौरान नप कर्मी इंद्रपाल, कमल कालड़ा, प्रवीण आदि मौजूद रहे।