{"_id":"5f48036f8ebc3e3cef53f9c9","slug":"shopkeeper-truck-die-bhiwani-news-rtk5707722173","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक सवार दुकानदार को ट्रक चालक ने कुचला, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक सवार दुकानदार को ट्रक चालक ने कुचला, मौत
विज्ञापन
मृतक मुनेश की फाइल फोटो।
- फोटो : Bhiwani
बावड़ी गेट के नजदीक ट्रक चालक ने बाइक सवार दुकानदार को कुचल दिया। हादसे में कुचले जाने के कारण दुकानदार की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के कारण घटनास्थल पर राहगीरों की भीड़ लग गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए जिला सामान्य अस्पताल पहुंचे। पुलिस ने परिजनों के बयान पर ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है। मामला वीरवार सुबह करीब साढ़े सात बजे का है।
गांव नरसिंहवास निवासी सुभाष ने बताया कि वह दो भाई और एक बहन है। वह खुद मजदूरी करता है। उसका बड़ा भाई 42 वर्षीय मुनेश की गांव में ही परचून की दुकान है। वीरवार सुबह मुनेश दुकान का सामान लेने के लिए भिवानी सब्जी मंडी गया था। मुनेश ने सामान में मदद करवाने के लिए उसे भी भिवानी बुला लिया था। वह मुनेश का बावड़ी गेट पर इंतजार कर रहा था। जब मुनेश अपनी प्लेटिना बाइक पर बावड़ी गेट के नजदीक पहुंचा तो पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक चालक ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगने के कारण मुनेश बाइक से नीचे गिर गया और ट्रक चालक मुनेश के ऊपर से ही ट्रक ले गया। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। उसने हादसे की सूचना पुलिस को दी। मामले की सूचना मिलने पर औद्योगिक पुलिस थाना से एचसी राकेश और एचसी प्रदीप घटनास्थल पर पहुंचे।
जांच अधिकारी एचसी प्रदीप ने बताया कि मृतक के भाई सुभाष के बयान पर ट्रक के अज्ञात चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। वीरवार सुबह पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
चार बेटियों के सिर से उठा पिता का साया
सड़क हादसे में मृतक मुनेश के कंधो पर ही पूरी परिवार की जिम्मेदारी थी। करीब 10-12 वर्ष पहले उसकी मां सावित्री देवी और करीब आठ साल पहले पिता रोहताश की बीमारी के कारण मौत हो गई थी। जिसके बाद पूरे परिवार का दबाव मुनेश पर आ गई थी। मुनेश ने परिवार की जिम्मेदारी संभालकर परचून की दुकान शुरू की। मुनेश का छोटा भाई सुभाष मजदूरी करता है। जोकि कई दिन से परिवार के साथ अलग ही रहता है। छोटी बहन शीला शादीशुदा है। मुनेश चार बेटियों का पिता था। अचानक से हुए हादसे ने पूरे परिवार को बिखेर दिया। हादसे में चार बेटियों से उनका पिता छीन गया। हादसे के दौरान सुभाष भी बावड़ी गेट पर खड़ा था। उसकी आंखों से सामने ही तेज रफ्तार ट्रक चालक ने उसके बड़े भाई मुनेश को कुचल दिया मगर सुभाष कुछ नहीं कर सका। अस्पताल में पहुंचे मृतक के मुनेश के परिजनों व ग्रामीणों ने ट्रक चालक के खिलाफ उचित कार्रवाई की मांग की। साथ ही मृतक के परिवार को आर्थिक सहायता देने के लिए प्रशासन व सरकार से मांग की।