फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   shopkeeper, corona test, 20 positive

कोरोना जांच कराने से घबरा रहे दुकानदार, लगवा रहे सिफारिश

Wed, 26 Aug 2020 12:42 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 26 Aug 2020 12:42 AM IST
विज्ञापन
shopkeeper, corona test, 20 positive
घरों में जाकर लोगों के स्वास्थ्य की जांच करते स्वास्थ्यकर्मी। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : Bhiwani
शहर के बाजारों में इन दिनों गंभीर लापरवाही सामने आ रही है। जिला प्रशासन ने बाजारों में दुकानदारों, व्यापारियों के कोरोना टेस्ट शुरू किए गए तो अब दुकानदार, व्यापारी टेस्ट करने से घबरा रहे हैं। वे टेस्ट न कराने के लिए सिफारिश लगवा रहे हैं। इतना ही नहीं पिछले तीन-चार दिन में जिन दुकानदारों, दुकानों पर काम करने वालों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, सिर्फ उन्हें ही आइसोलेट किया जा रहा है। दुकानें खुल रही हैं। ऐसे में उनके यहां आने वाले ग्राहकों पर भी कोरोना का खतरा मंडरा रहा है।
विज्ञापन

17 अगस्त को एसडीएम महेश कुमार ने अधिकारियों की बैठक लेकर सभी दुकानदारों, व्यापारियों के भी कोरोना टेस्ट कराने के निर्देश दिए थे। कोरोना टेस्ट हुए तो शहर के विभिन्न बाजारों से करीब 15 दुकानदार, कारिंदें, व्यापारी पॉजिटिव मिले। जिनमें अधिकतर को होम आइसोलेट किया गया है। अब दुकानदारों को चिंता सता रही है कि कहीं उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव न आ जाए और उन्हें आइसोलेट न कर दिया जाए। ऐसे में कोई नगर व्यापार मंडल के पदाधिकारियों की सिफारिश लगवा रहा है तो कुछ अन्य से।
विज्ञापन

कोरोना पॉजिटिव के घर के बाहर नहीं लगा नोटिस, सभी से मिल रहे पॉजिटिव
तीन रोज पूर्व भारत नगर के एक परिवार के कुछ सदस्य पॉजिटिव आए थे। आसपास के लोगों का कहना है कि उनके घर के बाहर नोटिस नहीं लगाया गया है। ऐसे में जो पॉजिटिव हैं, वे सामान्य की तरह अन्य लोगों से मिल रहे हैं, उनके पास बैठ रहे हैं। यह लापरवाही भी महंगी साबित हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

20 और मिले पॉजिटिव
जिले में मंगलवार को 20 नए कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। जिनमें बैंक कॉलोनी, बाग कोठी, बाड़ी मोहल्ला, आजाद नगर, दादरी गेट, नई अनाज मंडी, न्यू चिरंजीव कॉलोनी से एक-एक है। अब तक जिले में कुल 1191 कोरोना पॉजिटिव सामने आ चुके हैं। जिनमें 958 ठीक हो चुके है। 224 एक्टिव केस है। मंगलवार को भी 850 सैंपल जांच के लिए पीजीआई रोहतक भेजे गए। वहीं छह ने कोरोना को मात भी दी।
ये नए केस आए सामने
- रोडवेज कंडक्टर : बैंक कॉलोनी में 45 वर्षीय व्यक्ति की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, जो कि हरियाणा रोडवेज में कंडक्टर के पद पर कार्यरत है। यह भिवानी डिपो से गुरुग्राम 18 से 22 अगस्त को प्रतिदिन गया था।
- दुकान का कारिंदा : बाग कोठी से 48 वर्षीय व्यक्ति है, जो कि चावड़ी बाजार दिल्ली में हार्डवेयर की दुकान पर कार्य करता है। यह पहले से आए कोरोना पॉजिटिव के संपर्क में आया है।
- शेयर मार्केट कर्मचारी : बाड़ी मोहल्ला से 48 वर्षीय व्यक्ति की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। वह शिवनगर कॉलोनी भिवानी में शेयर मार्केट के कार्यालय में कर्मचारी है। यह पहले से आए कोरोना पॉजिटिव के संपर्क में आया है।
- महिला मिली पॉजिटिव : आजाद नगर से 32 वर्षीय महिला पॉजिटिव मिली है, जो कि गृहिणी है। इसकी कोई अन्य ट्रैवल हिस्ट्री नहीं है।
- दादरी गेट से 24 वर्षीय व्यक्ति : नई अनाज मंडी से 28 वर्षीय युवक जो कि विद्यार्थी है की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वह 18 अगस्त को सनसिटी मॉल में गया था। इसकी कोई अन्य ट्रैवल हिस्ट्री नहीं है।
- 70 वर्षीय बुजुर्ग : न्यू चिरंजीव कॉलोनी भिवानी से 70 वर्षीय व्यक्ति की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, जो कि घर पर ही रहता है। यह पहले बीटीएम मील में कार्य करता था। यह पहले से आए कोरोना पॉजिटिव के संपर्क
नई अनाज मंडी से 28 वर्षीय युवक पॉजिटिव मिला है। जो कि विद्यार्थी है।
- लोहड़ बाजार से 48 वर्षीय व्यक्ति पॉजिटिव मिला है। वह जीजेयू हिसार में लैब अटेंडेंट है। उनकी पत्नी पहले ही पॉजिटिव आ चुकी है। इसके अलावा इनकी 23 वर्षीय बेटी, 20 वर्षीय बेटा पॉजिटिव मिले है।
- बुक सेलर : लोहड़ बाजार से ही 45 वर्षीय व्यक्ति पॉजिटिव मिला है। जिसकी हांसी गेट पर बुक शॉप है।
- नेवी का जवान : रिवाड़ीखेड़ा गांव से 25 वर्षीय युवक पॉजिटिव मिला है। वह नेवी में कार्यरत है और चिल्का उड़ीसा से 24 अगस्त को भिवानी आया है।
- बोर्ड का चतुर्थ श्रेणी कर्मी : हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड का 30 वर्षीय चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी पॉजिटिव मिला है। वह दुल्हेड़ी गांव से हर रोज आता-जाता है।

- सेवानिवृत्त कानूनगो : पुराना भारत नगर से 60 वर्षीय सेवानिवृत्त कानूनगो पॉजिटिव मिला है।
कोरोना के केस लगातार बढ़ रहे हैं। जरूरी है कि लोग सावधानी रखें। मास्क लगाए और सामुदायिक दूरी का ख्याल रखें।
- डॉ. जितेंद्र कादयान, सिविल सर्जन
सभी दुकानदारों को कोरोना टेस्ट करवाना चाहिए। इसी में दुकानदार, ग्राहक और उनके परिजनों की सुरक्षा है। काफी दुकानदार ऐसे हैं, जो टेस्ट करवाने से घबरा रहे हैं। उन्हें चिंता है कि उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई तो दुकान का काम प्रभावित होगा। मगर यह सोच गलत है। यह महामारी है और समय पर सहीं इलाज लेकर इससे बचाव संभव है। इसलिए टेस्ट नहीं कराने की सिफारिश कराने की बजाए दुकानदारों को आगे आकर अपने टेस्ट कराने चाहिए। आज जैन चौक क्षेत्र में जांच की गई तो करीब दो सौ दुकानदारों ने सैंपल दिए हैं। अब तक एक हजार दुकानदार, व्यापारी व उनके यहां कार्य करने वाले टेस्ट करवा चुके हैं।
- भानूप्रकाश, अध्यक्ष नगर व्यापार मंडल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed