फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   shooting player, murderd, dead body burned

शूटिंग अकादमी संचालक की तेजधार हथियार से हत्या, शव खुर्द बुर्द करने के लिए सड़क किनारे जलाया

Sat, 19 Sep 2020 07:48 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 19 Sep 2020 07:48 PM IST
विज्ञापन
shooting player, murderd, dead body burned
मनोज। - फाइल फोटो - फोटो : Bhiwani
ढाणा रोड निवासी शूटिंग अकादमी संचालक की अज्ञात लोगों ने तेजधार हथियार से हत्या कर दी। आरोपियों ने हत्या के बाद शव को खुर्द बुर्द करने के लिए सुनसान सड़क के किनारे जलाने का प्रयास किया। पास में ही एक मकान के अंदर रहने वाले ने इसकी सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और अधजले शव को कब्जे में लेकर उसे जिला सामान्य अस्पताल लाई। शव का रविवार सुबह पोस्टमार्टम होगा। मृतक के भाई के बयान पर औद्योगिक थाना पुलिस ने अज्ञात हत्यारों के खिलाफ केस दर्ज किया है। वहीं ब्लाइंड मर्डर की गुत्थी सुलझाने के लिए डॉग स्क्वॉयड व फॉरेंसिक एक्सपर्ट टीम ने भी घटनास्थल का मुआयना किया।
विज्ञापन

भिवानी के दादरी गेट ढाणा रोड गली नंबर तीन निवासी 23 वर्षीय मनोज निशानेबाजी में नेशनल स्तरीय खिलाड़ी था। वह रोहतक गेट पर सुरेश सिंह के साथ साझेदारी में शूटिंग अकादमी चलाता था। शुक्रवार रात करीब साढ़े आठ बजे वह परिजनों को बिना बताए अपनी बाइक लेकर चला गया। परिजनों ने जब उसे खाना खाने के लिए बुलाया तो उसने खाना खाने से मना कर दिया। मनोज रात भर घर नहीं लौटा। परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। शनिवार दोपहर करीब दो बजे पुलिस को हुन्नामल प्याऊ क्षेत्र में कोंट रोड पर एक अधजले शव की सूचना मिली। सूचना मिलने पर औद्योगिक पुलिस थाना एसएचओ पवन कुमार अपनी टीम के साथ वारदात स्थल पर पहुंचे। पुलिस टीम ने मौके से जल रहे लकड़ियों में से शव को बाहर निकाला और उसे कब्जे में लेकर जिला सामान्य अस्पताल के डेड हाउस में रखवा दिया। वहीं मामले की गंभीरता को देखते हुए सीआईए सहित पुलिस की अन्य टीम भी पहुंची। वारदात स्थल के आसपास खून के निशान भी मिले हैं। पुलिस को मौके से मृतक की बाइक भी नहीं मिली।
विज्ञापन

वर्जन-
वारदात शुक्रवार रात की है। शूटिंग अकादमी संचालक का शव खुर्द बुर्द करने के लिए जलाने का प्रयास किया गया है। इससे पहले उसकी गर्दन के पास तेजधार हथियार से वार किए गए हैं। जिसके कारण उसकी मौत हो गई। सड़क के आसपास भी खून के निशान मिले हैं। मृतक के चचेरे भाई राजेश के बयान पर हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। रविवार सुबह शव को पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- पवन कुमार, एसएचओ औद्योगिक पुलिस थाना भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed