फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Shaheed Gulab Singh Park and Memorial to be revamped with 40 lakh rupees

Bhiwani News: 40 लाख से संवरेगा शहीद गुलाब सिंह पार्क और स्मारक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 26 Oct 2026 12:59 AM IST
विज्ञापन
Shaheed Gulab Singh Park and Memorial to be revamped with 40 lakh rupees
शहीद गुलाब सिंह पार्क का निरीक्षण करते अध्यक्ष सुंदर अत्री। 
बवानीखेड़ा। कस्बे के शहीद गुलाब सिंह पार्क एवं स्मारक का करीब 40 लाख रुपये की लागत से सुंदरीकरण करवाया जाएगा। नगर पालिका अध्यक्ष सुंदर अत्री ने बताया कि टेंडर प्रक्रिया पूरी होते ही काम शुरू करवा दिया जाएगा, जिससे पार्क को बेहतर सुविधाओं से युक्त आकर्षक सार्वजनिक स्थल के रूप में विकसित किया जा सके।
विज्ञापन

परियोजना के तहत लाल पत्थर की दीवार, पानी की टंकी, मिट्टी भरत, ग्रिल, भव्य प्रवेश द्वार, सैर के लिए सिंथेटिक ट्रैक, आकर्षक लाइटें, बगीचा, पौधरोपण और बैठने के लिए बेंच सहित विभिन्न विकास कार्य करवाए जाएंगे। फैंसी लाइटें भी लगाई जाएंगी। इन सुविधाओं से पार्क की सुंदरता बढ़ेगी और शहरवासियों को सुबह-शाम सैर करने तथा परिवार के साथ समय बिताने के लिए बेहतर वातावरण मिलेगा।
विज्ञापन


शहीदों की स्मृतियों को संजोने पर जोर
सुंदर अत्री ने कहा कि शहीद गुलाब सिंह पार्क केवल सार्वजनिक स्थल नहीं, बल्कि शहीदों के बलिदान, त्याग और देशभक्ति का प्रतीक है। ऐसे स्मारकों का संरक्षण और सौंदर्यीकरण जरूरी है, ताकि आने वाली पीढ़ियां शहीदों के गौरवशाली इतिहास से प्रेरणा ले सकें और उनके बलिदान को सदैव याद रखें। उन्होंने कहा कि नगर पालिका का संकल्प शहर का समग्र विकास करना है। विकास कार्य केवल सड़कों और गलियों तक सीमित न रहकर पार्कों, स्मारकों और अन्य सार्वजनिक स्थलों तक भी पहुंचने चाहिए, ताकि शहरवासियों को बेहतर जनसुविधाएं मिलें और ऐतिहासिक एवं स्मृति स्थलों को सम्मानजनक व आकर्षक स्वरूप दिया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed