{"_id":"5f5684b28ebc3e45a5307408","slug":"seven-shops-shopkeeper-protest-case-file-bhiwani-news-rtk572430331","type":"story","status":"publish","title_hn":"हांसी गेट की सात दुकानों में सेंधमारी, एक में घुस चोरों ने समेटा सामान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हांसी गेट की सात दुकानों में सेंधमारी, एक में घुस चोरों ने समेटा सामान
विज्ञापन
गुस्साए दुकानदार दुकानें बंद कर एसएचओ को खरीखोटी सुनाते हुए। संवाद न्यूज एजेंसी
- फोटो : Bhiwani
मोबाइल दुकान में 15 लाख की चोरी के महज 24 घंटे के भीतर चोरों ने हांसी गेट आदर्श कॉलेज मार्केट में फिर उत्पात मचाया। एक के बाद एक सात दुकानों की छतों से सेंधमारी का प्रयास किया। चोर एक दुकान की छत में सेंधमारी कर अंदर भी घुसे और कुछ सामान चोरी किया। बाकी छह दुकानों की छत में सिर्फ सेंध ही लगा पाए।
लगातार दूसरे दिन पुलिस को चुनौती दे रहे चोरों को पुलिस सीसीटीवी में कैद होने के बावजूद नहीं पकड़ पाई। वहीं चोरी की घटनाओं से खफा दुकानदार मार्केट बंद कर सड़क पर उतरे और नारेबाजी कर रोष जताया। दुकानदारों ने सरकुलर रोड पर जाम लगाने का प्रयास किया तो पुलिस ने रोक दिया। जिसके बाद गुस्साए दुकानदारों ने पहले सिविल लाइन थाना के बाहर नारेबाजी की और फिर नारेबाजी करते हुए पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पहुंचे। वहां पुलिस अधीक्षक न होने पर डीएसपी वीरेंद्र सिंह से मुलाकात कर अपनी समस्या रखी। दुकानदारों की सुनने के बाद डीएसपी वीरेंद्र स्वयं भी मौके पर पहुंचे और दुकानों का निरीक्षण कर सिविल लाइन थाना प्रभारी को कड़ी कार्रवाई व गश्त बढ़ाने के निर्देश दिए। फॉरेंसिक एक्सपर्ट व डॉग स्क्वॉयड टीम भी मौके पर पहुंची और तथ्य जुटाए।
रविवार रात छत के रास्ते चोर टोटल क्लीन नामक एक ड्राइक्लीन की दुकान के अंदर घुसे और दराज के अंदर रखे कपड़े और सामान चोरी कर ले गए। क्षेत्र के दुकानदार मोहित, सागर ने बताया कि सोमवार सुबह दुकान पर पहुंचे तो ड्राइक्लीन की दुकान की छत में सेंध लगाया हुआ था, जबकि अंदर सामान बिखरा था। जब छत पर पहुंचे तो आसपास की करीब सात दुकानों की छतों को तोड़ने का प्रयास किया गया था। छह दुकानों की छत क्षतिग्रस्त पाई। चोरों ने सेलफोन एसेसरीज, रामा किराना स्टोर, मेडिकल स्टोर, टोटल क्लीन ड्राईक्लीन की दुकान व बेबी शॉप के अलावा भगवती कलेक्शन कपड़े की दुकान में सेंधमारी की। भगवती कलेक्शन की दुकान की छत पर लगे एसी के राउटर उखाड़ डाले, लेकिन चोर उन्हें ले जा नहीं पाए। बताया जा रहा है कि चोर मार्केट में पिछले हिस्से से घुसे थे, जबकि आगे की तरफ लगभग सभी दुकानों में सीसीटीवी कैमरे लगे हुए थे। चोरों की गतिविधि कैमरे में नहीं आई। बताया जा रहा है कि चोरों ने एक सीसीटीवी को डंडे से तोड़ने का प्रयास भी किया, जो टूटने के बाद भी चालू रहा, मगर कोई गतिविधि रिकॉर्ड नहीं हो पाया। टोटल ड्राईक्लीन के मालिक मनोज ने बताया कि चोर अंदर से सामान चोरी कर ले गए हैं, जिसका आंकलन किया जा रहा है।
विज्ञापन
दुकानदारों में बढ़ रहा रोष
हांसी गेट दुकानदार एसोसिएशन के प्रधान प्रेम धमीजा, दीपक जांगड़ा, मोहित, सागर, आनंद सांगवान ने लगातार बढ़ रही चोरियों की वारदातों पर आक्रोश जताया और पुलिस प्रशासन पर भी ढिलाई के आरोप लगाए। दुकानदारों ने लगातार दूसरे दिन हुई चोरी की वारदात से आक्रोशित होकर मार्केट बंद कर दी और फिर पुलिस प्रशासन के खिलाफ सड़क पर उतर नारेबाजी की।
छह साल पहले भी छत के रास्ते एक दुकान के अंदर घुसे थे चोर
करीब छह साल पहले भी इसी मार्केट में छत के रास्ते सेंधमारी कर चोर एक कपड़े की दुकान के अंदर घुसे थे। चोर नकदी सहित हजारों रुपयों का सामान चोरी कर ले गए थे। इसी मार्केट की एक मेडिकल दुकान के अंदर भी कुछ साल पहले चोरी हुई थी। सरकुलर रोड पर होने के बावजूद इन दुकानों के अंदर चोरी की वारदात पुलिस सुरक्षा पर भी सवाल खड़े कर रही है। वहीं मार्केट में रात्रि के समय चौकीदार भी है। मगर छत के रास्ते सेंधमारी कर रहे चोरों की भनक न तो चौकीदार को लगी और न ही पुलिस उनकी गतिविधियों को भांप पाई। ऐसे में दुकानदार अपने माल की सुरक्षा को लेकर भी चिंतित हैं।
वर्जन-
हांसी गेट क्षेत्र की आदर्श कॉलेज मार्केट की छह से सात दुकानों में चोरों ने सेंधमारी कर चोरी का प्रयास किया है। पुलिस ने दुकानदारों की शिकायत पर केस दर्ज किया है। पुलिस चोरों का सुराग लगाने में जुटी है। चोरों का सुराग लगाने के लिए फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट व डॉग स्क्वॉयड टीम ने भी मुआयना किया है।
- विक्रांत एसएचओ सिविल लाइन पुलिस थाना भिवानी

सरकुलर रोड स्थित आदर्श कॉलेज मार्केट की दुकान के ऊपर से चोरों द्वारा लगाई गई सेंध और मौके का जायज?- फोटो : Bhiwani