फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Second accused arrested for illegally carrying 4400 bottles of English liquor

अवैध रूप से अंग्रेजी शराब की 4400 बोतलें ले जाने के मामले में दूसरा आरोपी गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 22 Nov 2022 06:00 AM IST
विज्ञापन
Second accused arrested for illegally carrying 4400 bottles of English liquor
भिवानी। सीआईए स्टाफ ने अवैध रूप से सेब की पेटियों के नीचे अंग्रेजी शराब की 44 सौ बोतलें ले जाने के मामले में दूसरा आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी को न्यायालय में पेश करके आठ दिन के रिमांड पर लिया गया है। आरोपी की पहचान राजस्थान के जालौर जिला के गांव डासना निवासी नरेंद्र के रूप में हुई है।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता ने अभिषेक यादव ने बताया कि गत एक अक्तूबर को पुलिस को सूचना मिली थी कि नेशनल हाईवे पर एक ट्रक सेब की पेटियों के नीचे अवैध रूप से शराब की बोतलें लेकर जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस ने गांव बुधशैली मोड़ पर ट्रक को रुकवाया और तलाशी की। तलाशी के दौरान पुलिस को 96 सेबों की पेटियों के नीचे विभिन्न अंग्रेजी ब्रांड की 44 सौ बोतलें बरामद हुई थी। पुलिस ने ट्रक चालक को पकड़कर आबकारी अधिनियम के तहत केस दर्ज कर लिया था। ट्रक ड्राइवर की पहचान हाल राजस्थान के सिरोही जिले समपुनन कॉलोनी निवासी सलीम के रूप में हुई थी।
विज्ञापन

आरोपी ने बताया था कि वह ट्रक को चंडीगढ़ से लेकर राजस्थान के लिए चला था। जबकि उसके पास ट्रक की बिल्टी महाराष्ट्र की मिली थी। अब इस मामले में कार्रवाई करते हुए सीआईए स्टाफ ने दूसरे आरोपी को हांसी गेट से गिरफ्तार किया है। दूसरे आरोपी नरेंद्र ने बताया कि उसका अवैध शराब में हिस्सा है। वह ट्रक के आगे अपनी गाड़ी लेकर ट्रक का पायलट करता था। आरोपी से रिमांड के दौरान गहनता से पूछताछ जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed