फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   sdm inspected school bus

Bhiwani News: स्कूल बसों का निरीक्षण कर सुरक्षित वाहन पालिसी के दिए निर्देश

Fri, 16 Jan 2026 01:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Fri, 16 Jan 2026 01:34 AM IST
विज्ञापन
sdm inspected school bus
एसडीएम प्रदीप अहलावत ने पुलिस और परिवहन विभाग के कर्मचारियों के साथ स्कूलों में जाकर की जांच
विज्ञापन

फोटो : 02
संवाद न्यूज एजेंसी
तोशाम। एसडीएम प्रदीप अहलावत ने वीरवार को निजी स्कूल बसों का निरीक्षण किया। उनके साथ पुलिस, परिवहन विभाग और आरटीओ कार्यालय के अधिकारी और कर्मचारी भी मौजूद रहे।
एसडीएम प्रदीप अहलावत सिवानी मार्ग पर स्थित पीएस नवयुग स्कूल पंहुंचे और बसों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान एसडीएम ने स्पीड गवर्नर, बसों पर पीला पेंट, संचालक का नाम, फिटनेस प्रमाणपत्र, चालक का वैध लाइसेंस, आधार नंबर और मोबाइल नंबर की जांच की गई। एसडीएम ने बसों में आपातकालीन गेट, जीपीएस ट्रैकर, सीट बेल्ट, इंश्योंरेश व सुरक्षा के मद्देनजर सीसीटीवी कैमरे, आग बुझाने के फायर सिलिंडर की चेकिंग की।
विज्ञापन

एसडीएम ने बसों में यह भी सुनिश्चित किया कि चालक एवं परिचालक के पास वैध लाइसेंस और पुलिस सत्यापन प्रमाणपत्र हो। एसडीएम ने बसों में सभी संयंत्रों के कागजात की अंतिम तिथि का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान स्कूल बसों में सभी व्यवस्थाएं सही पाईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम प्रदीप अहलावत ने कहा कि सभी मानक बच्चों की सुरक्षा के लिए अत्यंत आवश्यक हैं। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी स्कूल प्रबंधक यह सुनिश्चित करें कि उनके वाहन पूर्ण रूप से फिट और सुरक्षित हों, ताकि किसी भी प्रकार की दुर्घटना से बचा जा सके। एसडीएम ने निजी स्कूल संचालकों को सुरक्षित स्कूल वाहन नीति का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए।
एसडीएम ने लोगों से अपील की है कि वह अपने बच्चों को स्कूल भेजने के लिए केवल स्कूल बसों का ही उपयोग करें, अन्य किसी अवैध वाहन का सहारा न लें। यदि कोई स्कूल संचालक इन दिशा-निर्देशों का उल्लंघन करता पाया गया तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

एसडीएम प्रदीप अहलावत ने सभी स्कूल प्रबंधकों को निर्देश दिए कि वे सरकारी मानकों का पूरी तरह पालन करें और बसों की नियमित रूप से मेंटेनेंस कराएं। उन्होंने कहा कि किसी भी तरह की लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

इस मौके पर थाना प्रभारी महावीर सिंह, आरटीए ऑफिस से युद्धवीर सिंह, रोडवेज से एसएसए विजय कुमार, स्कूल संचालक देवेंद्र पायल, प्राचार्य अनिल कुमार, योगेश कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed