{"_id":"5e3db8a58ebc3ee5e642dc0f","slug":"scooter-rider-dies-due-to-truck-collison-bhiwani-news-rtk541151782","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक की टक्कर से स्कूटी सवार युवती की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक की टक्कर से स्कूटी सवार युवती की मौत
विज्ञापन
भगत सिंह चौक के समीप सुबह स्कूटी से कॉलेज जा रही छात्रा को एक ट्रक ने कुचल दिया। गंभीर हालत में उसे उपचार के लिए प्राइवेट अस्पताल ले जाया जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाकर हादसा करने का केस दर्ज किया है।
हादसा शुक्रवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे हुआ। सेक्टर 23 निवासी 17 वर्षीय प्रीति शहर के हांसी गेट के समीप निजी कॉलेज में बीए प्रथम वर्ष की छात्रा थी। वीरवार को वह अपनी इलेक्ट्रिक स्कूटी से स्कूल जा रही थी। जब वह राजीव कॉलोनी की तरफ से भगत सिंह चौक की ओर आ रही थी तो एक तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी को टक्कर मारी। हादसे में छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गई। वहीं से गुजर रहा छात्रा का ताऊ सोमबीर उसे उपचार के लिए शहर के एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचा जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया।
मृतक युवती के मामा रवि ने बताया कि प्रीति के पिता किरणपाल ठेकेदार है और मां रेखा गृहणी है। प्रीति तीन भाई बहनों में दूसरे नंबर की थी। उसकी बड़ी बहन प्रिया की शादी कर रखी है जबकि छोटा भाई विवेक दसवीं कक्षा में पढ़ता है। प्रीति सुबह कॉलेज जा रही थी और रास्ते में ट्रक ने यह हादसा कर दिया। जांच अधिकारी एचसी आनंद ने बताया कि सूचना मिलते युवती के शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए जिला सामान्य अस्पताल पहुंचे गए थे। मृतका के ताऊ सोमबीर के बयान पर अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का केस दर्ज किया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
शहर के अंदर से दौड़ रहे हैवी व्हीकल, आमजन को भी खतरा
ट्रक से कुचले जाने से छात्रा की मौत का यह पहला मामला नहीं है। दरअसल ट्रक, बस, कंटेनर आदि हैवी व्हीकल शहर के अंदरुनी मार्गों से ही गुजरते है। जिस समय बच्चों ही नहीं बड़ों को भी हादसों का डर रहता है। इससे पहले भी अनेक हादसों में इसी तरह हैवी व्हीकल के कारण लोग अपनी जान गवां चुके है। शहर में बाईपास की सुविधा नहीं है।