{"_id":"d9cb56ae044a3fd7cb05285052c9e7a0","slug":"school-gate-dropped-on-the-innocent-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आठ साल के मासूम पर गिरा स्कूल गेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आठ साल के मासूम पर गिरा स्कूल गेट
ब्यूरो/अमर उजाला, भिवानी
Updated Thu, 04 Sep 2014 12:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पैंतावास गांव के सरकारी स्कूल में छुट्टी के बाद बाहर निकल रहे आठ वर्षीय एक बच्चे पर स्कूल का गेट गिर गया। जिस कारण बच्चे को सिर व चेहरे पर गंभीर चोट आई। घायल को उपचार के लिए सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
हादसा बुधवार दोपहर हुआ। घायल आठ वर्षीय बच्चे अनिकेत को परिजनों ने इमरजेंसी में भर्ती कराया है। घायल बच्चे के पिता सुखविंद्र ने बताया कि उसका लड़का गांव के ही सरकारी स्कूल में दूसरी कक्षा में पढ़ता है। छुट्टी के बाद बच्चा बाहर निकल रहा था तो अचानक स्कूल का टूटा हुआ गेट बच्चे पर गिर गया। सूचना पर वह स्कूल पहुंचा और बच्चे को उपचार के लिए सामान्य अस्पताल की इमरजेंसी लेकर आया। बच्चे के माथे व सिर में टांके आए है।
विज्ञापन
फोटो 06
घायल छात्र अनिकेत