फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Scam in mid-day meal ration, lost weight

मिड डे मील के राशन में घोटाला, वजन मिला कम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 07 Apr 2022 10:30 PM IST
विज्ञापन
Scam in mid-day meal ration, lost weight
राजकीय प्राइमरी स्कूल हनुमान ढाणी में कट्टो की गिनती करता मुख्यमंत्री उड़नदस्ता। संवाद - फोटो : Bhiwani
भिवानी। मिड डे मील के राशन के वजन में घपला उजागर हुआ है। मुख्यमंत्री उड़नदस्ते ने वीरवार दोपहर को हनुमान ढाणी के राजकीय प्राथमिक पाठशाला में टाटा 407 में गेहूं और चावल की सप्लाई देने आए ढुलाई ठेकेदार की गाड़ी को पकड़ा। इस दौरान टीम के गेहूं के कट्टों में 150 किलो 220 ग्राम गेहूं व 177 किलो 800 ग्राम चावल कम मिला।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री उड़नदस्ता रोहतक को कार्यकारी खंड शिक्षा अधिकारी मुकेश गौड़ ने सूचना दी थी। इसके बाद वीरवार दोपहर को मुख्यमंत्री उड़नदस्ता रोहतक के राजवीर सिंह, सीआईडी भिवानी प्रभारी सुनील कुमार, एएसआई धर्मेंद्र, एएसआई संजय, उमेद की टीम ने हनुमान ढाणी स्थित राजकीय प्राथमिक पाठशाला में पहुंचे। इस दौरान स्कूल में टाटा 407 से मिड डे मील में बच्चों को राशन में मिलने वाला गेहूं और चावल उतारा जा रहा था। स्कूल में मिड डे मील इंचार्ज जेबीटी अध्यापक अनिल से पूछा तो उसने बताया कि 40 कट्टों में 20 क्विटल गेहूं और 40 कट्टों में 20 क्विंटल चावल स्कूल के स्टोर में उतारा गया है। टीम ने उतारे गए कट्टों का वजन कराया तो 40 चावल के कट्टों में 177 किलो 800 ग्राम चावल कम मिला। इसी तरह 40 गेहूं के कट्टों का वजन किया गया तो 150 किलो 220 ग्राम गेहूं कट्टों में कम पाया गया। मौके पर मौजूद गाड़ी चालक खरक कलां निवासी पंकज से पूछा तो उसने बताया कि गेहूं व चावल गाड़ी से ठेकेदार राजेश ने भिजवाएं थे। खंड शिक्षा अधिकारी ने शिकायत दी कि ढुलाई ठेकेदार मिलीभगत कर सरकारी स्कूलों में मिड डे मील के राशन के वजन में हेराफेरी कर कम राशन डाल रहा है। इस संबंध में पुलिस ने ढुलाई ठेकेदार राजेश के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कियाद्घ वहीं गाड़ी के चालक को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। जिला गुप्तचर कार्यालय के सब इंस्पेक्टर सुनील कुमार ने बताया कि मुख्यमंत्री उड़नदस्ते को गुप्त सूचना मिली थी। इसके आधार पर मुख्यमंत्री उड़नदस्ते ने शिक्षा अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed