फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Sarpanchs protested against the arrival of the Chief Minister by tying black bands

Bhiwani News: मुख्यमंत्री के आगमन का सरपंचों ने काली पट्टी बांधकर किया विरोध

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 03 Apr 2023 01:16 AM IST
विज्ञापन
Sarpanchs protested against the arrival of the Chief Minister by tying black bands
भिवानी। मुख्यमंत्री के जिले में आगमन पर सरपंचों ने काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन किया। विरोध प्रदर्शन करने के लिए जिले भर से सरपंच रविवार सुबह दस बजे हुडा पार्क में एकत्रित होना शुरू हुए। इस दौरान सरपंचों के अलावा विभिन्न संगठन जैसे संयुक्त किसान मोर्चा, मजदूर संगठन, कर्मचारी यूनियनों के सदस्य भी हुडा पार्क में एकत्रित हुए। उन्होंने अपनी मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। पार्क में एकत्रित हुए सभी प्रदर्शनकारी सदस्य लघु सचिवालय की तरफ रवाना होने पर पुलिस ने रोक दिया। पार्क के पास ही पुलिस ने बेरिकेड्स लगा दिए और भारी पुलिस बल तैनात रहा। सरपंचों को लघु सचिवालय की तरफ जाने से रोक दिया वहीं सरपंचों ने हांसी गेट तक प्रदर्शन कर रोष जताया। इस प्रदर्शन में पंचायत बचाओ देहात बचाओ का नारा दिया गया। ब्लॉक सरपंचों के प्रधान ने ग्रामीणों से भी उनका समर्थन करने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed