फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Sarpanch of the first entire women's panchayat, Lado Devi passed away

पहली संपूर्ण महिला पंचायत की सरपंच लाडो देवी का निधन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 14 Feb 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
Sarpanch of the first entire women's panchayat, Lado Devi passed away
लाडो देवी की फाइल फोटो। - फोटो : Bhiwani
ढिगावा मंडी (भिवानी)। जिले की पहली संपूर्ण महिला पंचायत की सरपंच लाडो देवी का निधन हो गया। गांव अमीरवास सन 2000 में बुढेड़ा ग्राम पंचायत से अलग हुई थी। गांव अमीरवास की पंचायत का पहली बार पंचायत चुनाव हुआ, ग्राम पंचायत अमीरवास के ग्रामीणों ने कीर्तिमान स्थापित करते हुए पहली ही पंचायत संपूर्ण महिला पंचायत बनाकर कीर्तिमान स्थापित किया।
विज्ञापन

चुनाव में संपूर्ण महिला पंचायत बनाकर ग्रामीणों ने पहली संपूर्ण महिला पंचायत का रिकॉर्ड कायम किया था। इस ग्राम पंचायत में छह महिला पंच निर्विरोध चुनी गईं और एक महिला सरपंच में लाडो देवी विजय हुई थीं। गांव की पहली सरपंच लाडो देवी का शनिवार को निधन हो गया। उनके निधन से गांव में शोक का माहौल है। दाह संस्कार गांव में स्थित शमशान घाट में किया गया। उनके पुत्र राजेश फौजी, देवेंद्र फौजी और लिपिक प्रदीप ने मुखाग्नि दी। इधर उनके निधन पर गांव के ग्रामीणों ने शोक सभा करके शोक व्यक्त किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed