फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Roadways buses will be run for Katra, Jhunjhunu, Shimla

Bhiwani News: कटरा, झुंझनू, शिमला के लिए चलाईं जाएंगी रोडवेज बसें

Thu, 02 Jan 2025 11:08 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Thu, 02 Jan 2025 11:08 PM IST
विज्ञापन
Roadways buses will be run for Katra, Jhunjhunu, Shimla
भिवानी। नए साल से यात्रियों को परिवहन विभाग की ओर से दूसरे राज्यों में जाने के लिए सीधी बसें शुरू की जाएंगी। इसके लिए विभाग की ओर से मसौदा तैयार करके परमिट के लिए मुख्यालय भेज दिया गया है। जिले से सीधी बस सेवा मिलने पर यात्रियों समय के साथ-साथ आर्थिक लाभ भी होगा। परमिट मिलने के बाद बस सेवा का संचालन किया जाएगा।
विज्ञापन

दरअसल, भिवानी डिपो की ओर से दूसरे राज्यों में यात्रियों के लिए सीधी बस सेवा चलाई जाएगी। कटरा, झुंझुनू, शिमला जाने वाली बसें वाया भिवानी होकर जाएंगी। इसके लिए विभाग की ओर से परमिट के लिए मसौदा तैयार करके मुख्यालय भेजा गया है। रोडवेज विभाग के इस फैसले से शिमला की वादियों में जाने वाले यात्रियों को सुविधा मिलेगी। क्योंकि पर्यटन के लिए जाने वाले यात्रियों को सीधी बस सेवा से समय के साथ-साथ आर्थिक लाभ भी होगा।
विज्ञापन

हर साल सर्दियों में लोगों द्वारा शिमला की वादियों में जाकर बर्फ कर लुत्फ उठाया जाता है। वहीं यात्रियों को रास्ते में दूसरी बसों में सवार होने के झंझट से भी मुक्ति मिलेगी। मुख्यालय के आदेश मिलते ही विभाग द्वारा इन मार्गों पर यात्रियों को बस सुविधा मुहैया करवा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
पर्यटन स्थल तक मिलेगी भिवानी के लोगों को सीधी बस सेवा
हिमाचल के कटरा तक भिवानी से सीधी बस सेवा शुरू की जाएगी। इससे भिवानी के लोग पर्यटन स्थलों तक बस के जरिये भी पहुंच पाएंगे। कटरा से आगे पहाड़ी इलाका शुरू हो जाता है। जहां अलग से बसें चलाई जा रही हैं। हालांकि पर्यटन स्थलों के साथ-साथ धार्मिक आस्था लेकर भी लोग भिवानी से सफर कर सकेंगे। इसके अलावा राजस्थान के झुंझुनू तक सीधी बस सेवा शुरू होने से भी पड़ोसी प्रांत से संबंध और अधिक मजबूत होंगे। वहीं भिवानी से सीधी बस सेवा भी लोगों को राजस्थान के बड़े शहरों के लिए मिलेगी।

कटरा, झुंझुनू, शिमला जाने वाली बसें वाया भिवानी होकर जाएंगी। इन स्थानों के लिए यात्रियों को सीधी बस सेवा मिलने आने जाने में सुविधा होगी। मसौदे को मंजूरी मिलते ही यात्रियों को इन मार्गों पर जिले से बसे सेवा प्रदान की दी जाएगी।
- दीपक कुंडू, जीएम, भिवानी डिपो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article