फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   roadways bus

रोडवेज की चलती बस में युवक और परिचालक में हुई हाथापाई

Mon, 15 Jul 2019 01:03 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jul 2019 01:03 AM IST
विज्ञापन
roadways bus
फोटो 29 अनाज मंडी पुलिस चौकी में हंगामे के दौरान युवक से बातचीत करती पुलिस। - फोटो : Bhiwani
भिवानी। बस स्टैंड से लोहारू के लिए रवाना हुई बस में रोहतक गेट के समीप एक युवक ने महिला को सीट नहीं देने पर परिचालक से उलझ गया। परिचालक द्वारा युवक से टिकट कटवाने की बात को लेकर तू तड़ाक हुआ और फिर नौबत हाथापाई तक आ पहुंची। युवक ने परिचालक से अभद्र व्यवहार भी किया। चलती रोडवेज बस में हुए हंगामे के बाद बस चालक ने बस अनाज मंडी पुलिस चौकी के अंदर घुसा दी और वहां पर परिचालक ने युवक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी युवक को काबू किया। करीबन आधा घंटे तक रोडवेज बस में हुए हंगामे से बस लेट हुई और बस में सवार अन्य यात्रियों को भी परेशानी झेलनी पड़ी।
विज्ञापन

भिवानी बस स्टैंड से रविवार शाम करीब चार बजे रोडवेज बस परिचालक प्रदीप चालक के साथ लोहारू के लिए रवाना हुआ था। जैसे ही बस रोहतक गेट के समीप पहुंची तो यहां से एक युवक बस में सवार हुआ। जो महिला आरक्षित सीट पर बैठ गया। इसी दौरान परिचालक प्रदीप जब यात्रियों की टिकट काटते हुए युवक के समीप पहुंचा तो उसने उसे टिकट लेने की बात कही। इस पर युवक ने टिकट लेने से साफ इनकार कर दिया। वहीं पास में खड़ी महिला को यहां बैठने के लिए परिचालक ने उस युवक को यहां से उठने के लिए बोला तो दोनों के बीच कहासुनी हुई। गाली-गलौच के बाद दोनों के बीच चलती बस में हाथापाई हुई। बस में हंगामा देखकर रोडवेज की बस चला रहे चालक ने लोहारू रेलवे ओवर ब्रिज पार करते ही सामने अनाज मंडी पुलिस चौकी में बस खड़ी कर दी। पुलिस चौकी में बस पहुंचने के बाद भी आरोपी युवक बस से नीचे नहीं उतरा तो उसे करीबन छह-सात लोगों की मदद से बस से नीचे उतारकर पुलिस चौकी के अंदर ले जाया गया।
विज्ञापन

रोडवेज बस के परिचालक द्वारा एक युवक द्वारा टिकट नहीं कटाने पर विवाद हो गया था। दोनों पक्षों की आपसी सुलह हो गई, जिसके बाद बस भी रूट पर चली गई और युवक को भी पूछताछ के बाद छोड़ दिया है। मामले में पुलिस के समक्ष किसी भी पक्ष की तरफ से कोई लिखित शिकायत नहीं आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

अनिल कुमार, चौकी इंचार्ज अनाज मंडी पुलिस चौकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed