फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Roadways and school buses collided in mist, 28 injured including five students

धुंध में टकराईं रोडवेज और स्कूल बसें, पांच विद्यार्थियों सहित 28 घायल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 08 Dec 2021 12:12 AM IST
विज्ञापन
Roadways and school buses collided in mist, 28 injured including five students
नागरिक अस्पताल में घायल महिला का उपचार करते हुए स्वास्थ्य कर्मी। संवाद - फोटो : Bhiwani
भिवानी। दिल्ली-पिलानी नेशनल हाईवे 709ई पर भिवानी-लोहारू के बीच गांव ललहाना के समीप धुंध में ओवरटेक के चक्कर में मंगलवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे रोडवेज व स्कूल बस की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस हादसे में स्कूल बस में सवार पांच स्कूली बच्चों सहित शिक्षण स्टाफ के अलावा रोडवेज बस में सवार कुल 28 लोगों को चोटें आईं। पुलिस ने स्कूल बस चालक के खिलाफ लापरवाही से बस चलाने का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

हादसा इतना जबरदस्त था कि दोनों बसों का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया और रोडवेज व प्राइवेट बस चालक को भी मामूली चोटें आईं। हादसे में सभी घायलों को गांव लोहानी व भिवानी के नागरिक अस्पताल लाया गया। एक साथ इतने घायल पहुंचने पर अस्पताल के आपात विभाग में तैनात कर्मचारियों के भी हाथ पांव फूल गए। वहीं रोडवेज व स्कूल बस की टक्कर की सूचना पाकर सिविल सर्जन डॉ. रघुवीर शांडिल्य व प्रधान चिकित्सा अधिकारी डॉ. मंजू कादियान भी आपात विभाग में पहुंचीं और घायलों का हालचाल जाना।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे रोडवेज बस सतनाली से भिवानी की तरफ आ रही थी। वहीं स्कूल बस एसईडी सीनियर सेकेंडरी स्कूल ढाणी शंकर जा रही थी। स्कूल बस में विद्यालय का शिक्षण स्टाफ व कुछ बच्चे भी मौजूद थे। इस हादसे में स्कूल बस के अंदर सवार पांच से छह बच्चों को भी चोटें आई हैं। जिला सामान्य अस्पताल के आपात विभाग में घायलों के साथ पहुंचे रामबीर सिंह ने बताया कि टीचर मनीषा बस से स्कूल जा रही थीं। उनके सिर में चोटें आई हैं। वहीं रोडवेज बस में सवार कांकडोली हुकमी निवासी बुजुर्ग रामकुमार व जयसिंह ने बताया कि धुंध के कारण रोडवेज बस स्कूल बस से टकरा गई। इस हादसे में उन्हें भी चोटें आई हैं। अचानक झटका लगा तो उनका सिर आगे की सीट से जा टकराया। इसके बाद चक्कर आ गए और माथे पर भी खून निकल आया। धनपत ने बताया कि वह रोडवेज बस से भिवानी आ रहा था। बस सवारियों से भरी थी कि इसी दौरान ये हादसा हो गया। उसे चोटें आई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्कूल बस चालक पर ओवरटेक करने का आरोप
मौके पर हालातों का जायजा लेने पहुंचे रोडवेज महाप्रबंधक मनोज कुमार व जूई कलां पुलिस थाना एसएचओ की टीम ने पाया कि सड़क हादसा निजी स्कूल बस चालक की लापरवाही से हुआ है, क्योंकि स्कूल बस चालक ने आगे चल रहे एक वाहन को ओवरटेक किया और फिर धुंध में सामने आ रही रोडवेज बस को सीधी टक्कर मार दी। हालांकि इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ, लेकिन स्कूल बस और रोडवेज बस में सवार 28 लोगों को चोटें आईं।
दुर्घटना आशंकित मोड़
दिल्ली-पिलानी नेशनल हाईवे पर गांव ललहाना के पास मोड़ दुर्घटना आशंकित मोड़ है। यहां पहले भी काफी सड़क हादसे हो चुके हैं। ज्यादातर धुंध के मौसम में यहां हादसे होते हैं। पिछले साल भी एक गाड़ी में धुंध की वजह से दूसरी गाड़ी ने टक्कर मार दी थी। इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ, मगर हादसे में दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए थे।
ये हुए घायल
ललहाना के समीप हुए सड़क हादसे में प्रदीप, सीमा, जयपाल, बबीता, रीना, राजपाल, पूजा, बबीता देवी, लोकेश, राखी, लोकेश, शालिनी और विजय को लोहानी के अस्पताल में उपचार के लिए ले जाया गया। वहीं रफीक, सोनम, सोनिका, गीता, टीचर ललित सहित अन्य घायलों को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल भिवानी लाया गया।
खतरे की कोई बात नहीं
सड़क हादसे की सूचना मिलने के बाद मैं आपात विभाग में आई थी। सभी घायलों को प्राथमिक उपचार दिया गया है। कुछ लोगों को हेड इंजरी थी, उनका सीटी स्कैन कराया गया है। सभी घायल सामान्य हैं, खतरे की कोई बात नहीं।
-डॉ. मंजू कादियान, प्रधान चिकित्सा अधिकारी भिवानी।
स्कूल बस चालक ने किया ओवरटेक
इस हादसे के बाद मैं खुद मौके पर पहुंचा था। रोडवेज बस अपनी साइड में जा रही थी, जबकि स्कूल बस चालक ने किसी वाहन को ओवरटेक करने के चक्कर में रोडवेज बस के सामने अपनी बस ला दी। जिस कारण हादसा हुआ। इस संबंध में रोडवेज की तरफ से लिखित शिकायत पुलिस को दी गई है।
-मनोज कुमार, महाप्रबंधक भिवानी डिपो रोडवेज विभाग।
स्कूल बस चालक की गलती
हमने मौके का मुआयना किया है। गलती प्राइवेट स्कूल बस चालक की है। पुलिस ने रोडवेज बस चालक की शिकायत पर निजी स्कूल बस चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का केस दर्ज किया है। पुलिस मामले की तहकीकात में जुटी है।

-विक्रांत सिंह, एसएचओ, जूईकलां पुलिस थाना।

सड़क हादसे में घायलों का नागरिक अस्पताल में  उपचार करते स्टाफ सदस्य। संवाद

सड़क हादसे में घायलों का नागरिक अस्पताल में उपचार करते स्टाफ सदस्य। संवाद- फोटो : Bhiwani

गांव ललहाना के पास स्कूल व रोडवेज बस की हुई आमने सामने की भिंड़त। संवाद

गांव ललहाना के पास स्कूल व रोडवेज बस की हुई आमने सामने की भिंड़त। संवाद- फोटो : Bhiwani

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed