फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   road jaam, railway track jam, farmers protest

भारत बंद : 22 जगह रोड जाम, दो जगह रेलवे ट्रैक जाम कर किसानों ने दिखाया दम

Sat, 27 Mar 2021 12:58 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 27 Mar 2021 12:58 AM IST
विज्ञापन
road jaam, railway track jam, farmers protest
कालूवास में जाम लगा रोष जताते ग्रामीण। संवाद - फोटो : Bhiwani
भिवानी। भारत बंद का भिवानी में व्यापक असर रहा। किसानों ने 22 जगह रोड जाम और दो जगह रेलवे ट्रैक जाम कर अपनी ताकत दिखाई। जाम के कारण आठ ट्रेनें रद्द करनी पड़ी वहीं रोडवेज बसें भी वर्कशॉप में ही खड़ी रही। किसानों के समर्थन में वकीलों ने चैंबर से कोर्ट की ओर जाने वाले मुख्य रास्ते के गेट पर ताला जड़ा। तोशाम के बाजार भी पूरी तरह बंद रहे। भिवानी में बाजार सुबह बंद हुए मगर बाद में खुल गए। इसके बावजूद दिनभर बाजारों में वीरानी छाई रही। अनाजमंडी पूरी तरह बंद रही। जाम में सबसे ज्यादा परेशानी कॉलेज विद्यार्थियों और कर्मचारियों को उठानी पड़ी। अनेक विद्यार्थी परीक्षा नहीं दे पाए तो कर्मचारी अपनी ड्यूटी पर नहीं जा पाए।
विज्ञापन

कृषि कानूनों के विरोध में आंदोलनरत किसानों ने करीब चार माह बाद भी कृषि कानून रद्द नहीं करने के विरोध में भारत बंद का आह्वान किया था। भारत बंद में पूर्व नियोजित कार्यक्रम के तहत किसान सड़क पर उतरे। कहीं सुबह सात बजे तो कहीं नौ बजे सड़क पर उतर जाम लगाया। जिलेभर में 22 जगह किसानों ने रोड जाम किए। 22 स्थानों पर रोड जाम से किसानों ने जिलेभर से निकलने वाले सभी मुख्य मार्गों को बंद किया। जिस कारण परिवहन व्यवस्था पूरी तरह ठप नजर आई। ज्यादातर नेशनल और स्टेट हाईवे जाम किए गए। कुछ ग्रामीण मार्गों से भी वाहन चालकों ने निकलने का प्रयास किया तो ग्रामीणों ने इन्हें भी जाम कर दिया। दिनभर किसान सड़क के बीच अवरोध पदार्थ, ट्रैक्टर ट्राली, पुलिस बैरिकेड आदि लगा जाम लगाए रहे। जाम वाले स्थानों से कुछ दूरी पर पुलिस भी तैनात रही।
विज्ञापन

कहीं बाजार पूरी तरह बंद तो कहीं खुलने के बाद भी छाई रही वीरानी
भारत बंद के चलते शुक्रवार सुबह किसान संगठनों, कर्मचारी संगठनों, विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि बाजारों में पहुंचे और दुकानदारों से बंद का आह्वान किया। जिसके बाद बाजारों के दुकानदारों ने अपनी दुकानें बंद भी की। करीब दो घंटे तक दुकानें बंद हुई। जिन्हें बाद में दुकानदारों ने खोल लिया। बावजूद इसके दिनभर बाजारों में वीरानी छाई रही। अनाजमंडी पूरी तरह किसानों के समर्थन में बंद नजर आई। तोशाम के बाजार भी पूरी तरह बंद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां हुए रोड जाम
भिवानी : कितलाना टोल प्लाजा, बामला, धनाना, प्रेमनगर, कालूवास, मुंढाल में नेशनल हाईवे और चौक, तालू, सुखपुरा,
तोशाम में छह जगह : तोशाम, मिरान, सागवान, खरकड़ी सोहान, ईश्रवाल, पटौदी, जूई
बवानीखेड़ा : बवानीखेड़ा, मिलकपुर, जमालपुर
लोहारू : खरकड़ी, लोहारू कॉलेज के सामने नेशनल हाईवे,
बहल : गोपालवास
यहां हुए रेलवे ट्रैक जाम
कालूवास, लोहारू
वकीलों ने गेट पर ताला जड़ कामकाज रखा ठप
भिवानी बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने भारत बंद के समर्थन में कोर्ट परिसर को ताला लगाकर बंद रखा व किसी भी अधिवक्ता को न्यायालय में नहीं जाने दिया। अदालती कार्य का पूरी तरह से बहिष्कार किया गया। बार एसोसिएशन के प्रधान सत्यजीत पिलानिया ने कहा कि आज लोकतंत्र खतरे में है, जो भी अपनी मांगों उठाता है, उनकी आवाज को दबाने का प्रयास किया जा रहा है। किसान पिछले 4 माह से अपनी जायज मांगों को लेकर धरने पर बैठे है। लेकिन केंद्र सरकार उनकी मांगों को अनदेखा कर रही है। अगर किसान आंदोलन सफल नहीं हुआ तो लोकतंत्र हमेशा के लिए दफन हो जाएगा। उन्होंने सरकार को चेताया कि जल्द अगर किसानों की बात नहीं मानी तो आंदोलन और उग्र रूप धारण कर लेगा। इस मौके पर मुकेश जांगड़ा, पीयूष वर्मा, मुकेश गुलिया, अजय यादव, नरेन्द्र कांटिवाल, ब्रह्मानंद, ओमपाल पोटलिया, अमित ढुल, अनिल साहू,राजीव पंघाल, रविंद्र ग्रेवाल, अंत दहिया, रमेश सांगवान,कृष्ण मलिक, अरविंद बैरान, मीनू यादव, राजेश आर्य, राजीव कौशिक, पूनम सांगवान, सावित्री देवी, प्रिया लेघा आदि अधिवक्ता मौजूद थे।
फोटो : 58
भारत बंद के चलते से ट्रेनें हुई रद्द
- गाड़ी संख्या 04787 भिवानी- रेवाड़ी रेलसेवा रद्द
- गाड़ी संख्या 04782 रेवाड़ी-भटिंडा रेलसेवा रेवाड़ी व भिवानी स्टेशनों के मध्य रद्द
- गाड़ी संख्या 04835 हिसार-रेवाड़ी रेलसेवा भिवानी व रेवाड़ी स्टेशनों के मध्य रद्द
- गाड़ी संख्या 04836 रेवाड़ी-हिसार रेलसेवा रेवाड़ी व भिवानी स्टेशनों के मध्य रद्द
- गाड़ी संख्या 04734 श्रीगंगानगर-रेवाड़ी रेलसेवा हिसार व रेवाड़ी स्टेशनों के मध्य रद्द
- गाड़ी संख्या 04733 रेवाड़ी श्रीगंगानगर रेलसेवा रेवाड़ी व हिसार स्टेशनों के मध्य रद्द
- गाड़ी संख्या 09791 जयपुर हिसार रेलसेवा रेवाड़ी व हिसार स्टेशनों के मध्य रद्द
- गाड़ी संख्या 09792 हिसार-जयपुर रेलसेवा हिसार-रेवाड़ी स्टेशनों के मध्य रद्द
- गाड़ी संख्या 04732 बठिंडा-दिल्ली रेलसेवा हिसार व दिल्ली स्टेशनों के मध्य रद्द
बसों की यह रही स्थिति
- मथुरा जाने वाली बस रोहतक में फंसी
- भिवानी से सुबह तीन बसे रोहतक गई
- भिवानी से जींद गई तीन बसें वापस नहीं लौटी
- चंडीगढ़ के लिए सुबह 4.20 बजे रवाना हुई बस जींद से वापस लौटी
- सुबह पांच बजे भिवानी से चंडीगढ़ के लिए रवाना हुई बस गोहाना से लौटी
- सिकर जाने के लिए निकली बस लोहारू में फंसी
- भिवानी से तोशाम के लिए सुबह दो बसें गई।
- भिवानी से हांसी एक बस चली

सुनसान पड़ा बस स्टैंड। संवाद

सुनसान पड़ा बस स्टैंड। संवाद- फोटो : Bhiwani

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed