फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   road jaam by farmers, protest, 24 places

किसान आंदोलन : किसानों ने 24 जगह सड़कें जाम कर जताया विरोध

Sun, 07 Feb 2021 12:35 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 07 Feb 2021 12:35 AM IST
विज्ञापन
road jaam by farmers, protest, 24 places
कितलाना टोल स्थित जाम स्थल पर लेटकर विरोध जताते किसान। संवाद - फोटो : Bhiwani
भिवानी। कृषि कानूनों के विरोध में पूर्व नियोजित कार्यक्रम के तहत जिलेभर से किसान सड़क पर उतरे और नारेबाजी कर रोष जताया। 16 जगह रोड जाम प्रस्तावित थे मगर किसानों ने 24 जगह सड़क पर उतरकर जिले से गुजरने वाले सभी नेशनल व स्टेट हाइवे जाम दिए। किसानों ने नारेबाजी करते हुए चेतावनी दी कि जब तक कृषि कानून रद्द नहीं होंगे, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। किसानों ने कितलाना टोल प्लाजा पर जमीन पर लेकर विरोध जताया। जाम में जबरन निकलने का प्रयास कर रहे वाहन चालकों के साथ आंदोलनकारियों की नोक-झोंक भी हुई। वहीं काफी वाहन चालकों ने खेतों को रास्ता बनाया। पुलिस जाम स्थलों से दूर रही। पुलिस आधे से एक किलोमीटर दूर ही वाहनों को रोकती नजर आई।
विज्ञापन

रोड जाम को लेकर सुबह-सवेरे ही किसानों की टोलियां निर्धारित स्थानों पर पहुंचना शुरू हो गए थे। ज्यादातर किसान ट्रैक्टर-ट्रालियों से पहुंचे। ग्रामीण महिलाएं भी खासी संख्या में गीत गाते हुए पहुंची।
विज्ञापन

वाहन चालकों से हुई कहासुनी, महिलाओं ने सुनाई खरी-खरी
जाम के दौरान अनेक वाहन चालकों ने निकलने का प्रयास किया। जिस पर वाहन चालकों और ग्रामीणों में तीखी नोक-झोंक हुई। बाद में कुछ जगह महिलाओं ने मोर्चा संभाला और जबरन निकलने का प्रयास करने वाले वाहन चालकों को खरी-खरी सुनाई। ऐसे में अनेक वाहन चालकों ने खेतों का रास्ता चुना। लोग खेतों के बीच से जाते देखे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

हाथ जोड़ रोने लगी महिला
जाम के दौरान कितलाना टोल पर एक मरीज को लेकर प्राइवेट वाहन से जा रहे थे तो जाम लगा रहे युवाओं ने उन्हें रोक लिया। जिसके बाद गाड़ी में सवार महिला रोने लगी और हाथ जोड़कर जाने देने की गुहार लगाने लगी। बाद में ग्रामीणों ने मरीज को देखा तो गाड़ी को जाने दिया। इस तरह एंबुलेंस को भी किसानों ने रास्ता दिया।

पैदल किया सफर, बच्चे भी दिखे परेशान, तीन बजने का करते रहे इंतजार
रोड जाम के चलते वाहन चालक सवारियों को जाम से काफी दूर छोड़ते देखे गए। इसके कारण लोगों को खासी परेशानियां झेलनी पड़ी। यात्रियों को काफी सफर पैदल तय करना पड़ा तो स्कूलों की छुट्टी का समय एक से तीन बजे के बीच होने के कारण बच्चों को भी परेशानी झेलनी पड़ी। जाम में फंसे वाहन चालक बेसब्री से तीन बजने का इंतजार करते रहे।
यहां-यहां हुए रोड जाम
भिवानी क्षेत्र :
- कितलाना टोल प्लाजा
- कालूवास मार्ग गुजरानी मोड़
- धनाना
- बामला
- प्रेम नगर
तोशाम क्षेत्र :
- सांगवान चौक
- जूई मोड़
- मिरान
- थिलौड़
- पटौदी
- ईश्रवाल
- देवराला चौक
बहल क्षेत्र :
- गोपालवास
- चैहड़ कलां
- बहल
- ओबरा
- सोरड़ा
बवानीखेड़ा :
- बवानीखेड़ा
- जमालपुर
- मुंढाल खुर्द
लोहारू :
- देवीलाल चौक लोहारू
- खरकड़ी
- बिसलवास
सिवानी :
- झुप्पा नेशनल हाईवे

कितलाना टोल पर जाम लगाकर धरने पर बैठी महिलाएं सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए। संवाद

कितलाना टोल पर जाम लगाकर धरने पर बैठी महिलाएं सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए। संवाद- फोटो : Bhiwani

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed