{"_id":"5e2c93c28ebc3e4ae83b9bc4","slug":"road-accident-four-injured-bhiwani-news-rtk539135357","type":"story","status":"publish","title_hn":"आमने-सामने भिड़ी आई 20 और बीट गाड़ी, चार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आमने-सामने भिड़ी आई 20 और बीट गाड़ी, चार घायल
विज्ञापन
सड़क हादसे के बाद सड़क किनारे खड़ी क्षतिग्रस्त दोनो गाड़ियां। संवाद न्यूज एजेंसी
- फोटो : Bhiwani
गांव भैणी कुंगड़-सोरखी के बीच शनिवार सुबह एक बीट व आई 20 गाड़ी में आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। इस हादसे में चार लोग घायल हुए हैं। राहगीरों में अनुसार घटना सुबह करीब 9 बजे की है।
गांव कुंगड़ से अमित अपने पिता दलबीर के साथ बीट गाड़ी में सुबह पोने 9 बजे हांसी के लिए निकले थे कि गांव भैणी कुंगड़ से निकलते ही सोरसी की ओर से आ रही आई 20 गाड़ी से सीधी टक्कर हो गई। इन दोनों गाड़ियों में दो-दो लोग सवार थे। कुंगड़ निवासी अमित व दलबीर सहित सोरखी गांव के दो अन्य को गहरी चोटे आई हैं। सोरखी की तरफ से आ रही रोडवेज की बस में सवार सवारियों ने दोनों गाड़ियों से घायलों को निकाल हांसी के सामान्य अस्पताल में भर्ती करवाया है।
घायल अमित ने बताया कि वे सुबह करीब पोने 9 बजे घर से निकले थे कि गांव भैणी से निकलने के बाद खेतों किनारे झाड़ियों में आग लगी हुई थीए जिसके धुएं के कारण रोड पर सामने कुछ नहीं दिख रहा था। उसी वक्त सोरखी की तरफ से आर रही एक गाड़ी से उनकी सीधी टक्कर हो गई।
विज्ञापन
टकराते ही 180 डिग्री पर घूम गई बीट : बीट व आई20 गाड़ी में हुई आमने सामने की भिड़ंत में राहगीरों ने बताया कि भिड़ंत इतनी तेज थी की दूर तक आवाज गई और टक्कर के बाद बीट एकदम से 180 डिग्री पर घूम कर खेत किनारे लगी आग में जा घुसी। आग ने बीट को भी अपनी चपेट में ले लिया। ऐसे में राहगीरों ने पास में चल रही नाली से आग पर काबू पाया और घायलों को गाड़ी से बाहर निकाला। उधर सोरखी की तरफ से आ रही आई20 गाड़ी में सवार दोनों लोगों के सिर सीट बेल्ट न लगे होने के कारण सामने के शीशे से जा लगे।