{"_id":"6903945a28afe1b23708f0ad","slug":"rithik-was-named-mr-fresher-and-anjali-was-named-miss-fresher-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-141825-2025-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: रीतिक को मिस्टर फ्रेशर, अंजली को मिस फ्रेशर का खिताब मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: रीतिक को मिस्टर फ्रेशर, अंजली को मिस फ्रेशर का खिताब मिला
Thu, 30 Oct 2025 10:07 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Thu, 30 Oct 2025 10:07 PM IST
विज्ञापन
राजकीय शिक्षण महाविद्यालय में फ्रेशर पार्टी के दौरान मौजूद विद्यार्थी। आयोजक
भिवानी। राजकीय शिक्षण महाविद्यालय में वीरवार को नवप्रवेशी विद्यार्थियों के स्वागत में फ्रेशर पार्टी का आयोजन किया गया। इस दौरान विभिन्न सांस्कृतिक और मनोरंजक गतिविधियों कराई गईं। विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए गायन, नृत्य, कविता पाठ, और नुक्कड़ नाटक जैसी रंगारंग प्रस्तुतियां दीं। इस दौरान मिस्टर फ्रेशर रीतिक और मिस फ्रेशर अंजली को चुना गया। मिस्टर पर्सनेलिटी अरुण व मिस पर्सनेलिटी अपूर्वा बने। स्टार ऑफ द इवेंट का सम्मान निशा को मिला।
प्राचार्य अदम्य वीर ने नए विद्यार्थियों का स्वागत करते हुए कहा कि यह पार्टी केवल मनोरंजन के लिए नहीं बल्कि नए विद्यार्थियों को कॉलेज के माहौल से परिचित कराने और उनके अंदर आत्मविश्वास जगाने का एक माध्यम है। उन्होंने विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ-साथ सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों में भी सक्रिय रूप से भाग लेने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन कॉलेज के विद्यार्थियों के बीच गहरे रिश्ते और भाईचारे की भावना को बढ़ाने का माध्यम बनते है। इस अवसर पर वेद प्रकाश, मुकेश यादव, अमित कुमार, रचना शर्मा, मनोज कुमार मौजूद रहे।