फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Rising cancer cases in Chang: 14 patients detected and three deaths reported in six months.

Bhiwani News: चांग में बढ़ रहे कैंसर के मामले, छह माह में 14 मरीज मिले, तीन की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 04 Aug 2026 01:22 AM IST
विज्ञापन
Rising cancer cases in Chang: 14 patients detected and three deaths reported in six months.
गांव चांग की पीएचसी।
चांग। जिले से करीब 15 किलोमीटर दूर स्थित गांव चांग में पिछले छह माह के दौरान कैंसर के मामलों में तेजी से बढ़ोतरी हुई है। इस अवधि में गांव के 14 लोगों में कैंसर की पुष्टि हुई है। इनमें आठ वर्षीय बच्चे समेत तीन लोगों की बीमारी से मौत हो चुकी है। छोटे बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक कैंसर की चपेट में हैं। खासकर बुजुर्गों में गले की गांठ वाले कैंसर के मामले अधिक सामने आ रहे हैं। गांव में फिलहाल चार मरीज इसी प्रकार के कैंसर से जूझ रहे हैं।
विज्ञापन

गांव के 14 कैंसर मरीजों का इलाज फिलहाल पीजीआई रोहतक, झज्जर और निजी अस्पतालों में चल रहा है। इनमें कई मरीज कैंसर की अंतिम अवस्था में हैं। हालांकि कुछ मरीजों की हालत पीजीआई रोहतक में उपचार के बाद सुधरी भी है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि स्वास्थ्य विभाग समय रहते गांव में कैंसर फैलने के कारणों की जांच नहीं करता तो आने वाले समय में मरीजों की संख्या और बढ़ सकती है।
विज्ञापन


गांव में धड़ल्ले से बिक रहा नकली सामान
ग्रामीणों का आरोप है कि गांव चांग के मुख्य बाजार में धड़ल्ले से नकली सामान बेचा जा रहा है। इनमें मुख्य रूप से घी और सरसों तेल शामिल हैं। उनका कहना है कि संबंधित विभाग ने आज तक मुख्य बाजार से खाद्य पदार्थों के नमूने लेने की जरूरत नहीं समझी। शिकायत करने के बावजूद नकली सामान बेचने वालों के खिलाफ कार्रवाई नहीं हो रही है। ग्रामीणों का मानना है कि मिलावटी खाद्य पदार्थ भी कैंसर फैलने का एक कारण हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीएचसी से जिम्मेदार गायब, आशा वर्कर जुटा रहीं आंकड़े
ग्रामीणों के अनुसार गांव चांग पीएचसी में तैनात मेडिकल ऑफिसर डॉ. सानिया अपनी ड्यूटी के तहत अधिकतर समय धनाना सीएचसी में रहती हैं। गांव में बढ़ रहे कैंसर के मामलों की जानकारी जुटाने का जिम्मा फिलहाल 10 आशा वर्करों पर है। ये आशा वर्कर मुख्य रूप से गर्भवती महिलाओं और छोटे बच्चों की स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़ी हैं। ऐसे में कैंसर से पीड़ित बच्चों के आंकड़े भी उनके रजिस्टर में दर्ज हो रहे हैं।



खराब जीवनशैली, खानपान में बदलाव, प्रोसेस्ड फूड का अधिक सेवन, बढ़ता वायु प्रदूषण, तंबाकू, सिगरेट व अन्य नशीले पदार्थों का सेवन तथा खेतों में यूरिया का अधिक प्रयोग कैंसर के प्रमुख कारण हैं। सरकार की ओर से भिवानी जिले में 500 से अधिक कैंसर पीड़ितों को पेंशन दी जा रही है। यदि चांग गांव में कैंसर के मामले अधिक सामने आ रहे हैं तो लोगों को जागरूक किया जाएगा। यह जांच का भी विषय है। -डॉ. रघुवीर शांडिल्य, सिविल सर्जन, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed