फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Review of arrangements for Pahari Mata Mandir fair

Bhiwani News: एसडीएम ने नवरात्रों में लगने वाले पहाड़ी माता मंदिर मेले के प्रबंधों की समीक्षा

Thu, 27 Mar 2025 12:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Thu, 27 Mar 2025 12:34 AM IST
विज्ञापन
Review of arrangements for Pahari Mata Mandir fair
लोहारू के पहाड़ी माता मंदिर में नवरात्र मेले के लिए कार्यालय में बैठक करते एसडीएम मनोज दलाल। 
लोहारू। पहाड़ी माता मंदिर मेले की सुविधाओं के लिए एसडीएम मनोज दलाल ने लघु सचिवालय परिसर स्थित कार्यालय में समीक्षा बैठक ली। इस मौके पर उन्होंने कहा कि पहाड़ी माता मंदिर परिसर में 30 मार्च से लगने वाले नवरात्रों के मेले में श्रद्धालुओं को दर्शन के लिए कोई परेशानी नहीं आनी चाहिए। मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं को बिजली, पानी की सभी मूलभूत सुविधाएं होनी चाहिए।
विज्ञापन

एसडीएम बुधवार को लघु सचिवालय परिसर स्थित अपने कार्यालय में पहाड़ी माता मंदिर परिसर में नवरात्रों के अवसर पर लगने वाले मेले के प्रबंधों की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। एसडीएम ने कहा कि मेले में सफाई व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जाए और माता मंदिर परिसर सहित सभी जगह पर लगाए गए सीसीटीवी कैमरों को दुरुस्त किया जाए। सभी सीसीटीवी कैमरे 24 घंटे चालू रखे जाएं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पहाड़ी माता मंदिर परिसर में लगने वाले मेले में लाखों श्रद्धालु माता के दर्शन के लिए आते हैं। लोगों लोगों में पहाड़ी माता के प्रति अपार श्रद्धा है। इसलिए समय रहते मेले के सभी प्रबंध पूरे किए जाएं। सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुख़्ता प्रबंध किया जाए ताकि मेले में चोरी आदि की कोई भी घटना न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए की दूर-दराज से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए रहने, ठहरने आदि की पूरी व्यवस्था होनी चाहिए। पुलिस प्रशासन भी मेले में सतर्क रहे। इस अवसर पर डीएसपी भारत भूषण, नायब तहसीलदार शेखर नरवाल, कानूनगो अनिल कुमार, वीरेंद्र सिंह,पटवारी रमेश,ग्राम सचिव, पहाड़ी के सरपंच प्रतिनिधि रमेश कुमार, श्याम सुंदर सांगवान,मास्टर प्रेम सिंह, ईश्वर सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed