{"_id":"5e2c93c78ebc3e4b612e64ca","slug":"republic-day-flag-hosting-bhiwani-news-rtk5391342141","type":"story","status":"publish","title_hn":"गणतंत्र दिवस समारोह आज, सहकारिता मंत्री डॉ. बनवारी लाल करेंगे ध्वजारोहण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गणतंत्र दिवस समारोह आज, सहकारिता मंत्री डॉ. बनवारी लाल करेंगे ध्वजारोहण
विज्ञापन
भिवानी पहुंचने पर सहकारिता मंत्री डॉ. बनवारी लाल का स्वागत करते उपायुक्त अजय कुमार व पुलिस अधीक्?
- फोटो : Bhiwani
71वें गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियां पूरी हो गई है। सुरक्षा के कड़े पहरे में गणतंत्र दिवस समारोह में सहकारिता मंत्री डॉ. बनवारी लाल ध्वजारोहण करेंगे। सुरक्षा के लिए जिलेभर में 500 कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है और 13 नाके लगाये गए है। समारोह में बेहतर कार्य करने वाले 70 लोगों को सम्मानित किया जाएगा। पूर्व संध्या पर समारोह की तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। शहर के मुख्य मार्गों पर छह स्वागत द्वार बनाए विभिन्न विभागों द्वारा तैयार किए गए हैं।
समारोह को खास बनाने के लिए इस बार शहर के सभी मुख्य मार्गों पर स्वागत द्वार तैयार किए गए है। शहर के मुख्य मार्गों पर छह स्वागत द्वार तैयार किये गए है। स्वागत द्वार तैयार करने की जिम्मेदारी अलग-अलग विभागों ने निभाई है। सुरक्षा के लिए स्टेडियम के चारों ओर छह नाके लगाये गए है। जिले की सीमाओं पर बनाए सात नाकों पर भी पुलिस को अलर्ट किया गया है।
उपायुक्त अजय कुमार ने बताया कि समारोह की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। सुबह दस बजे मुख्य अतिथि ध्वजारोहण करेंगे। इससे पहले मुख्य अतिथि नेहरू पार्क में शहीद स्मारक पर पुष्प अर्पित कर शहीदों को नमन करेंगे। समारोह में मुख्य अतिथि द्वारा युद्ध वीरांगनाओं व स्वतंत्रता सेनानियों का सम्मान किया जाएगा। गणतंत्र दिवस समारोह में जहां एक तरफ विभिन्न स्कूली बच्चों द्वारा शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी जाएगी, वहीं दूसरी ओर परेड की विभिन्न टुकड़ियों द्वारा शानदार मार्च पास्ट किया जाएगा। इसी प्रकार से समारोह में बच्चों द्वारा डंबल, लेजियम व पीटी शो का प्रदर्शन किया जाएगा। समारोह में विभिन्न विभागों द्वारा झांकियां निकाल कर सरकार की नवीनतम योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। उपायुक्त ने बताया कि सभी विभागों के अधिकारियों व कर्मचारियों को समारोह में शामिल होने के निर्देश दिए जा चुके हैं। यह राष्ट्रीय पर्व और इस पर्व में नागरिकों की अधिक से अधिक भागीदारी होना जरूरी है।
विज्ञापन
सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे खास, बच्चों ने बहाया पसीना
सांस्कृतिक कार्यक्रम खास होंगे। पूर्व संध्या पर भी प्रतिभागियों को अभ्यास करते देखा गया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शुरूआत बीपीएस और डीपीएस स्कूल के बच्चों द्वारा सूर्य नमस्कार से होगी। केएम पब्लिक स्कूल के बच्चे महाराष्ट्री लावणी नृत्य, लिट्स हार्ट स्कूल के बच्चे कश्मीरी नृत्य, जी-लिट्रा वैली स्कूल के बच्चे नमामि गंगे, डॉ. सर्व पल्ली राधा कृष्णन स्कूल के बच्चे गुजराती नृत्य, उत्तमीबाई कन्या स्कूल के छात्राएं राजस्थानी नृत्य, हलवासिया विद्या विहार के बच्चे प्रदूषण नियंत्रण, वैश्य मॉडल स्कूल के बच्चे पंजाबी भंगड़ा और राकवमा विद्यालय के छात्राएं हरियाणवी नृत्य की प्रस्तुति देंगी। विभिन्न स्कूलों के बच्चों ने पीटी, डंबल व लेजियम का प्रदर्शन करेंगे।
पुलिस ने खंगाले होटल, धर्मशाला
जिला पुलिस ने शुक्रवार रात को नाइट डोमिनेशन अभियान चलाया। 80 फीसदी पुलिस रात 10 बजे से अल सुबह चार बजे तक सड़क पर उतरी। करीब 102 चेकिंग टीमों ने जांच अभियान चलाया। 105 सार्वजनिक स्थानों, धर्मशाला, होटल, रेलवे स्टेशन ,बस स्टैंड को चेक किया गया। 1443 वाहनों की चेकिंग की गई, जिसमें 13 वाहनों के कागजात पूरे न होने पर चालान किए गए। 24 व्यक्तियों को आबकारी अधिनियम के तहत गिरफ्तार कर 2812 बोतल अवैध शराब व सात बोतल बियर बरामद की गई। वहीं जुआ-सट्टा खेलते 10 व्यक्तियों को गिरफ्तार कर 12,621 की नकदी बरामद की गई। संदिग्ध व्यक्तियों को चेक करके 10 पर्चा अजनबी काटे गए।