{"_id":"6488aa9e4aa8b17d250850a6","slug":"reduced-ration-in-the-pocket-of-the-poor-at-the-government-depot-bhiwani-news-c-21-hsr1027-156226-2023-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: सरकारी डिपो पर गरीब की झोली में घटा राशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: सरकारी डिपो पर गरीब की झोली में घटा राशन
Tue, 13 Jun 2023 11:12 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Tue, 13 Jun 2023 11:12 PM IST
विज्ञापन
भिवानी। सरकारी डिपो पर गरीब की झोली में राशन घट गया है। न नमक मिल रहा है न ही सरसों तेल से दाल में तड़का लग रहा है। यानी नमक, दाल और सरसों तेल तीनों ही मिलना बंद हो चुके हैं। सरकारी राशन डिपो पर अब सिर्फ दो किलो चीनी और प्रति सदस्य पांच किलो गेहूं मिल रहा है।
गेहूं में भी बेहद खराब क्वालिटी की कई डिपो पर भेजी जा रही हैं, जिससे पात्र परिवारों की जीभ का स्वाद भी बिगड़ गया है। भिवानी जिले में जिला खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की ओर से एक लाख 75 हजार बीपीएल पात्र परिवारों को हर माह राशन मुहैया कराया जा रहा है। शेड्यूल के हिसाब से एक किलो नमक और एक किलो चना दाल व चना देने का प्रावधान किया हुआ है। इसी के साथ दो किलो चीनी भी दी जा रही है। बीपीएल परिवारों की दो श्रेणी हैं, जिसमें एक श्रेणी में प्रति परिवार 35 किलो गेहूं और दूसरी श्रेणी में प्रति सदस्य पांच किलोग्राम गेहूं दिया जा रहा है।
सरसों तेल बंद किए दो साल से अधिक हो चुका है। लेकिन आज तक पात्र परिवारों के बैंक खातों में सब्सिडी तक नहीं पहुंची है। इसके साथ नमक और दाल भी बंद कर दी है। बीपीएल परिवार पहचान पत्र से जुड़ गए हैं, जिसकी वजह से काफी परिवार तो बीपीएल से बाहर हो गए हैं, लेकिन जिन परिवारों को पात्रता की सूची मेंं अभी भी बरकरार रखा है, उनके लिए राशन का दायरा जरूर घट गया है।
विज्ञापन
पात्र परिवारों ने की सरसों तेल शुरू कराने की मांग
राजीव कॉलोनी वासी रामबीर, कलावती, देवकी नंदन, श्यामलाल, माया देवी, भतेरी का कहना है कि बैंक खातों में सरसों तेल की कोई सब्सिडी तक नहीं आई है, न ही सरसों तेल डिपो पर मिल रहा है। हमारी मांग है कि सरकार फिर से सरसों तेल डिपो पर उपलब्ध कराए। बाजार में सरसों तेल का भाव आसमान छू रहा है। सरकार ने इस बार बंपर सरसों की खरीद भी की है, जिससे पात्र परिवारों को साल भर सरसों तेल की आपूर्ति आसानी से मुहैया कराई जा सकती है। अन्य राशन की सुविधाएं बढ़ाने के बजाय सिर्फ गेहूं और चीनी तक राशन सिमट गया है। ऐसे में राशन डिपो पर घरेलू इस्तेमाल का जरूरी राशन मुहैया कराया जाना चाहिए।
सरसों तेल और दाल के साथ नमक की सरकारी राशन डिपो पर सप्लाई बंद हुए काफी अरसा हो चुका है। पात्र परिवारों को सिर्फ गेहूं और चीनी दी जा रही है। सरसों तेल की सब्सिडी ऊपर से ही नहीं आ रही है। ये सामान क्यों नहीं आ रहा है, इस संबंध में भी हमें अभी कोई जानकारी नहीं है।
- मुकेश कुमार, सहायक खाद्य एवं आपूर्ति अधिकारी भिवानी, खाद्य एवं आपूर्ति विभाग।