फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   rashan deepo, 472 deepo, people,

इंटरनेट सेवा बंद होने से रुका 472 डिपो पर राशन वितरण

Sun, 31 Jan 2021 11:56 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 31 Jan 2021 11:56 PM IST
विज्ञापन
rashan deepo, 472 deepo, people,
राशन डिपो पर उपभोक्ता का बॉयोमैट्रिक निशान लगवाता डिपो होल्डर अनिल कुमार। संवाद - फोटो : Bhiwani
भिवानी। किसान आंदोलन की वजह से जिले में इंटरनेट सेवाएं पिछले दो दिनों से ठप पड़ी हैं। गरीबों का निवाला भी इंटरनेट बंद होने की वजह से रुक गया है। खाद्य एवं आपूर्ति विभाग द्वारा सभी डिपो पर दी गई पीओएस मशीनों में टू जी सिम कार्ड दी हुई हैं, इंटरनेट सेवाएं बंद होने से ये मशीनें अब काम ही नहीं कर रही है। यही वजह है कि जिले के 472 डिपो पर राशन वितरण ठप हो गया है। इससे विभिन्न डिपो के करीब 20 हजार उपभोक्ता प्रभावित हो रहे हैं।
विज्ञापन

रविवार को लगातार तीसरे दिन इंटरनेट ठप रहा। इस वजह से जनवरी माह का राशन भी नहीं मिला, अब फरवरी माह में जनवरी माह का राशन नहीं मिलेगा, क्योंकि पीओएस मशीन में पिछला डाटा ही नहीं मिलेगा। इंटरनेट के फेर में करीब 502 पीओएस मशीनें बंद हैं। पिछले तीन दिनों से लोग सरकारी राशन डिपो पर चक्कर लगा रहे हैं। जिन्हें मशीन बंद होने की वजह से राशन भी नहीं मिला है।
विज्ञापन

शास्त्री नगर के डिपो होल्डर अनिल कुमार ने बताया कि इंटरनेट बंद होने की वजह से मशीन नहीं चल रही है। बिना मशीन के किसी को भी राशन वितरण की अनुमति नहीं है। क्योंकि जो राशन वितरण होगा वहीं ऑनलाइन स्टॉक से कम हो जाएगा। जनवरी माह का राशन फिलहाल वितरित हो रहा है। सोमवार से जनवरी का राशन नहीं मिलेगा, फिर अगले माह यानी फरवरी का ही राशन वितरण मशीन से संभव होगा, क्योंकि अगले राशन की ही जानकारी मशीन में ऑटोमेटिक दर्शायी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन-
इंटरनेट सेवाएं बंद होने से पीओएस मशीनें प्रभावित हुई हैं। लेकिन सुखद बात यह है कि जिले में 90 फीसदी राशन का वितरण हो चुका है। भिवानी जिला प्रदेश के टॉप चार जिलों में शामिल हैं, जहां जनवरी माह के अधिकांश राशन का वितरण हो चुका है। फिलहाल राशन वितरण की तय सीमा आगे बढ़ाने की कोई सूचना नहीं है, अगर ऊपर से कोई आदेश आते हैं तो उसी हिसाब से राशन का वितरण सुनिश्चित कराया जाएगा।
- अनिल कालरा जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक भिवानी।
ये बोले लोग-
पिछले तीन दिनों से मैं डिपो पर राशन लेने के लिए चक्कर लगा रहा हूं। मशीन में इंटरनेट नहीं चल रहा है। इस वजह से मेरी मशीन में बायोमैट्रिक भी नहीं दर्शाया जा रहा है। मेरे घर में खाने को राशन भी नहीं बचा है। अब मुझे फरवरी में ये राशन नहीं मिलेगा। मेरी मांग है कि मुझे जल्द से जल्द राशन दिलाया जाए।
- रामनारायण शास्त्री नगर निवासी।
मेरा परिवार बीपीएल परिवार की श्रेणी में आता है। मैं हर माह राशन डिपो से लेकर जाता हूं, लेकिन इस बार डिपो पर आया तो मशीन में मेरी बॉयोमैट्रिक नहीं लगी। डिपो संचालक ने भी मशीन में हाजिरी के बगैर राशन देने से इंकार कर दिया। अब मैं राशन पाने के लिए दर दर भटक रहा हूं। मेरी समस्या का कोई समाधान नहीं हो रहा है।
-राजकुमार बृजवासी कॉलोनी निवासी।
राशन वितरण ऑनलाइन है, इसलिए मैं डिपो पर आधार कार्ड लेकर पहुंचा, मगर इंटरनेट नहीं चलने की वजह से मुझे राशन नहीं मिला। घर पर भी राशन खत्म हो चुका है। अब राशन के लिए एक माह का इंतजार और करना पड़ेगा और पिछला राशन भी मुझे अब नहीं मिलेगा। जिसका नुकसान मुझे और मेरे परिवार को भुगतना पड़ेगा।

-मुकेश कुमार बृजवासी कॉलेनी निवासी।
मैं काफी दूर से राशन लेने डिपो पर आया, मगर यहां मशीन नहीं चलने की वजह से मुझे राशन नहीं मिला। काफी देर लाइन में लगा रहा। डिपो पर मशीन चलाने का भी काफी देर तक प्रयास किया गया, मगर बाद में बिना राशन के लिए निराश घर लौटना पड़ा। अगले महीने मेरा राशन जब्त हो जाएगा, अब पूरा महीना मेरा परिवार क्या खाएगा।
-योगेश कुमार न्यू उत्तम नगर कॉलोनी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed