फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Rao Dan's ancestral village Prahladgarh is far away from the light of development.

Bhiwani News: राव दान का पैतृक गांव प्रह्लादगढ़ विकास की रोशनी से कोसों दूर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 09 May 2024 11:05 PM IST
विज्ञापन
Rao Dan's ancestral village Prahladgarh is far away from the light of development.
गांव पहलादगढ़ में पानी की टैंक से पानी भरता बुजुर्ग।
भिवानी। लोकसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी राव दान सिंह का पैतृक गांव प्रह्लादगढ़ विकास की रोशनी से कोसों दूर है। गांव का प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बदहाली का दंश झेल रहा है तो ग्रामीण पीने के पानी की समस्या को झेल रहे हैं। गांव में पांच सालों में कोई भी विकास कार्य नहीं हुआ हैं। ग्रामीणों का कहना है कि यहां पर न तो कभी विधायक आते हैं न सांसद । जो कुछ भी विकास कार्य हुए हैं। वे सब ग्रामीणों के सहयोग से हुए हैं या फिर पंचायत ने कराए हैं।
विज्ञापन

गांव के सरपंच ने बताया कि गांव में अभी कोई नई परियोजना नहीं आई है। गांव में पेयजल आपूर्ति भी चार-पांच दिन में एक बार ही होती है। कई बार तो खारा पानी भी सप्लाई में आता है। गांव में लाइब्रेरी के लिए सरकार की तरफ से भवन नहीं बनाया जा रहा है और खिलाड़ियों के लिए खेल मैदान के सुधार बारे में कोई सुध नहीं ली जा रही है। पंचायत अपने स्तर पर कार्य करवा रही हैं। वहीं गांव के स्वास्थ्य केंद्र का भवन भी कंडम हाे चुका है। इसके लिए पंचायत ने गांव की धर्मशाला स्वास्थ्य केंद्र चलाने के लिए दे रखी है।
विज्ञापन

सरकार से इस बारे में बातचीत की गई पर कोई समाधान अब तक नहीं हुआ। गांव के अधिकांश युवाओं को रोजगार की दरकार है। चुनावी माहौल पर भी गांव के मौजिज और बुजुर्गों का कहना है कि भिवानी-महेंद्रगढ़ संसदीय क्षेत्र में शामिल होने के बाद भी गांव की कुछ समस्याओं का समाधान आज तक नहीं हुआ है। यहां ग्राम पंचायत स्तर पर जो काम हुआ सो ठीक, विधायक और सांसद कोटे से कोई काम नहीं हुआ। जानकारी अनुसार गांव में 4000 के करीब जनसंख्या है। इसमें 2200 से अधिक मतदाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव में खेल मैदान खस्ताहाल

गांव के युवाओं का कहना है कि गांव में खेल मैदान बना है पर वह खस्ताहाल हो चुका है। गांव में सांसद ने कभी आकर भी नहीं देखा है। गांव में लावारिस पशुओं के लिए गोशाला भी नहीं है। लावारिस पशु रोड पर घूमते रहते हैं, जिनकी वजह से कभी भी हादसा हो सकता है। गांव में युवाओं के लिए लाइब्रेरी भवन नहीं है। गांव के स्वास्थ्य केंद्र का भवन कंडम हो चुका है। जो अब पंचायत की तरफ से गांव की धर्मशाला में चल रहा है।
म्हारे गाम मै पानी की घनी समस्या सै

गांव के बुजुर्गों को कहना है कि भाई साहब इबके तो म्हारे गाम के छोरे ने जितावांगे, पुरा का पुरा गाम उस ए कै गेल खड़ा है। गाम मै उसने भी घने ऐ काम करवाए हैं। इब आली सरकार ने तो किमे नी करया गाम मै, सुती पड़ी सै सरकार, इब कै आंख खोल देयांगे सरकार की भाई। म्हारे गाम मै पानी की घनी समस्या सै जो इब तक सही ए ना होई सै। भाई सांसद, विधायक गाम मे ए ना आवे गा तो समस्या क्यूकर सही होगी।

गांव में पानी की मुख्य समस्या है क्योंकि गांव में सप्ताह में एक ही दिन मीठा पानी सप्लाई में दिया जाता है। बाकी दिन खारा पानी आता है। सरकार ने पानी की लाइन डलवाई थी। उसके बावजूद भी गांव में खारा पानी आता है। गांव में एक दो गली कच्ची भी है। जो वर्तमान सरकार में सही नहीं हुई है। अब गांव के लोगों को आगे बनने वाली सरकार से उम्मीद है कि गांव में और भी विकास कार्य होंगे। गांव में राव दान सिंह ने अपने स्तर पर गलियों का भी निर्माण करवाया है। जबकि वर्तमान सांसद ने गांव में कोई कार्य नहीं करवाया है। अभी भी गांव की कुछ गलियां कच्ची है।

-सुरेश गांव निवासी प्रह्लादगढ़
गांव में पेयजल समस्या काफी समय से है। जिनको पंचायत स्तर पर सुधार किया जा रहा है। गांव के लोग मतदान को लेकर जागरूक है। लोगों को लोकसभा चुनाव से उम्मीद है कि कोई भी प्रत्याशी जीते वह गांव का विकास करवाए। वहीं गांव के स्टेडियम को भी गांव वालों व पंचायत के सहयोग से ठीक करवाया जाएगा। गांव में चल रहे स्वास्थ्य केंद्र को भवन पंचायत ने दे रखा है। क्योंकि पहले वाला भवन कंडम हो चुका है।
-संदीप एडवोकेट, सरपंच प्रतिनिधि, गांव प्रह्लादगढ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed