फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Rajendra Prasad became the head of the Grain Merchants Association

राजेंद्र प्रसाद बने ग्रेन मर्चेंट्स एसोसिएशन के प्रधान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 23 Jan 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
Rajendra Prasad became the head of the Grain Merchants Association
09 फोटो नई अनाजमंडी के ग्रेन मर्चेंट्स एसोसिएशन के प्रधान राजेंद्र प्रसाद को बधाई देने पहुंचे गणम - फोटो : Bhiwani
भिवानी। नई अनाज मंडी में ग्रेन मर्चेंट्स एसोसिएशन के प्रधान पद के लिए शनिवार का चुनाव का आयोजन किया गया। चुनाव में अपने तीन प्रत्याशियों में से निकटतम प्रतिद्वंदी को राजेंद्र प्रसाद ने करीब 24 वोट से हरा दिया। बता दें कि प्रधान पद का कार्यकाल दो साल का रहता है।
विज्ञापन

नई अनाज मंडी में ग्रेन मर्चेंट्स एसोसिएशन के प्रधान पद के लिए आयोजित चुनाव के लिए राजकुमार लालावासिया, सुभाष मित्तल, जयप्रकाश, हनुमान प्रसाद, देबूराम ने पर्यवेक्षक की भूमिका निभाई। एसोसिएशन के प्रधान पद के लिए 150 वोट डाले गए। इनमें से राजेंद्र प्रसाद को 68, अशोक कुमार को 44, नरेश कुमार को 33 और विष्णु केडिया को पांच वोट मिले।
विज्ञापन

राजेंद्र प्रसाद ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी अशोक कुमार से 24 वोट अधिक प्राप्त कर प्रधान पद का चुनाव जीत लिया। जीत पर राजेंद्र प्रसाद ने सभी सहयोगियों का आभार जताया। इस अवसर पर आनंद बासिया, अंकित मित्तल, संदीप, नितिन बासिया, संदीप अग्रवाल उर्फ मुन्ना, राजेश कितलानिया ने उनके कार्यालय में पहुंच कर बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed