पिछले कुछ दिनों से आसमान में काली घटाएं तो छा रही मगर बिन बरसे ही गुजर रही है। मंगलवार को भी ऐसा ही हुआ और दोपहर बाद आसमान में काली घटाएं छाई। बूंदाबांदी भी शुरू हुई मगर कुछ मिनट की बूंदाबांदी के बाद मौसम साफ हो गया। बूंदाबांदी से मौसम में ठंडक बनी और ठंडी हवाएं चलने से गर्मी से राहत मिली। मगर इस बार भी किसानों के अरमान अधूरे रह गए। किसान अच्छी बारिश का इंतजार कर रहे है। बारिश के अभाव में फसलें मुरझाने लगी है।
कैरू में जलभराव से आफत : क्षेत्र में मंगलवार को करीब पांच एमएम बारिश दर्ज की गई। निचले इलाकों में जलभराव परेशानी बना मगर किसान बारिश के बार राहत महसूस कर रहे थे। साथ ही और बारिश की आस कर रहे थे। मंगलवार को हुई बारिश से मौसम खुशगवार हो गया। मौसम विभाग अधिकारियों का कहना है कि अभी दो दिनों तक ऐसा ही मौसम रहेगा। क्षेत्र के गांव देवराला, कैरू, इंदीवाली, खापड़बास, ओबरा आदि गांवों में बारिश हुई। लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली। बारिश से किसानों के चेहरे पर भी मुस्कान आई है। कैरू खंड कृषि अधिकारी डॉ. विनोद सांगवान ने बताया कि पांच एमएम बारिश हुई है। फसलों को बारिश की जरूरत है।