फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   raining, cold

शाम को बरसें मेघा, सात एमएम हुई बारिश, बढ़ी ठंड

Fri, 13 Dec 2019 12:15 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 13 Dec 2019 12:15 AM IST
विज्ञापन
raining, cold
13 फोटो बरसात के बीच अपने आपको दुपट्टे से ढांपकर अपने गंतव्य को जाती युवतियां। - फोटो : Bhiwani
शाम को इंद्र देवता खूब बरसे। शाम के आधे घंटे में ही करीब सात एमएम बारिश दर्ज की गई। शीत लहरों के कारण ठंड काफी बढ़ गई है वहीं अधिकतम तापमान भी गिरकर 17 डिग्री तक पहुंच गया है। जिलेभर में शाम के समय बारिश हुई। प्रदूषण का स्तर वीरवार को अधिकतम 391 एक्यूआई दर्ज किया गया। बारिश के बाद प्रदूषण में सुधार की उम्मीद है।
विज्ञापन

बुधवार से ही मौसम में बदलाव शुरू हो गया था। वीरवार सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे और आसमान में स्मॉग छाई रही। शीतलहर के कारण के ठंड बढ़ी और लोगों को दोपहर के समय भी अलाव तापते देखा गया। दिनभर लोग सूर्य देवता के दर्शन को तरसते रहे। दिनभर बारिश का माहौल रहा। शाम करीब चार बजे बूंदाबांदी शुरू हुई। देर शाम करीब साढ़े छह बजे अचानक तेज बारिश शुरू हुई जो करीब 20 मिनट चली। चार बजे के बाद आठ बजे तक रुक-रुककर कभी धीमे तो कभी तेज बारिश चलती रही। देर शाम आठ बजे तक करीब सात एमएम बारिश दर्ज की जा चुकी थी।
विज्ञापन

बारिश से शहरवासी परेशान रहे। निचले इलाकों में जलभराव हुआ तो शहर के मुख्य मार्गों के किनारों पर भी जलभराव लोगों के लिए परेशानी बना। वहीं किसानों के चेहरे बारिश के बाद खिले है। उन्हें अब चने, गेहूं, सरसों, जौ, मेथी की फसल बेहतर होने की उम्मीद है। भिवानी ही नहीं बवानीखेड़ा और अन्य ब्लॉकों में भी बारिश हुई। शुक्रवार को भी मौसम वैज्ञानिकों ने बारिश की आशंका जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदूषण का स्तर 391 एक्यूआई : भले ही दिनभर आसमान में बादल छाए रहे और शीत लहर चली हो मगर प्रदूषण का स्तर घटने की बजाए बढ़ा है। बुधवार को प्रदूषण का स्तर 355 एक्यूआई दर्ज किया गया था मगर वीरवार शाम को यह 391 एक्यूआई दर्ज किया गया। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारियों के अनुसार बारिश के बाद प्रदूषण के स्तर में गिरावट आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed