फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   rain, humidity, people

हल्की बारिश के बाद बढ़ी उमस से लोग हुए बेहाल

Mon, 17 Aug 2020 10:57 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 17 Aug 2020 10:57 PM IST
विज्ञापन
rain, humidity, people
बारिश में भीगते हुए अपने गंतव्य को जाती स्कूटी सवार महिलाएं। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : Bhiwani
सोमवार दोपहर बाद अचानक ही मौसम ने करवट बदली और हल्की बूंदाबांदी शुरू हो गई। दिनभर चिलचिलाती धूप और उमस से लोग परेशान रहे। बारिश के बाद थोड़ी देर राहत मिली, लेकिन बाद में फिर से मौसम में उमस बनी। मौसम विभाग के अनुसार 18 से 21 अगस्त तक फिर से मौसम बिगड़ने के आसार हैं और हल्की बूंदाबांदी भी बताई जा रही है। लेकिन इस बार मानसून भिवानी पर कम ही मेहरबान हुआ है। इस वजह से किसान भी चिंतित नजर आ रहे हैं। क्योंकि बारिश कम होने और उमस बनने से फसलों में बीमारियों का संक्रमण भी बढ़ गया है। ऐसे में किसान फसलों की सिंचाई के लिए मानसून की बाट जोह रहे हैं। आम तौर पर भिवानी में जाता मानसून ही मेहरबान होता है। सितंबर माह में बारिश के आसान बनते हैं। लेकिन अगस्त महीने में कम ही बारिश दर्ज की गई है। सोमवार को हुई बूंदाबांदी के बाद पहले तो उमस बनी मगर बाद में ठंडी हवा चलने से मौसम सुहावना बन गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed