फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Rain for the third consecutive day has wreaked havoc on farmers, destroying wheat crops and disrupting power supply.

Bhiwani News: लगातार तीसरे दिन बारिश से किसानों पर आफत, गेहूं की फसल बिछी, बिजली आपूर्ति ठप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 20 Mar 2026 11:27 PM IST
विज्ञापन
Rain for the third consecutive day has wreaked havoc on farmers, destroying wheat crops and disrupting power supply.
ढिगावा मंडी क्षेत्र में तेज आंधी से बिछी गेहूं की फसल।
ढिगावा मंडी। क्षेत्र में लगातार तीसरे दिन बारिश और तेज हवाओं ने किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया है। गेहूं की पकी फसल खेतों में बिछ गई वहीं पेड़ और खंभे टूटने से दूसरे दिन भी बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हो पाई है जिससे किसानों की चिंता बढ़ गई है।
विज्ञापन

क्षेत्र में करीब 50 एकड़ से अधिक भूमि पर गेहूं की फसल मौसम की मार से प्रभावित हुई है। कृषि अधिकारी लोहारू के तकनीकी प्रबंधक विजय भुंगला ने बताया कि तेज हवा के बाद हो रही बारिश से गेहूं की फसल जमीन पर गिर गई है जिससे फसल पूरी तरह तैयार नहीं हो पाएगी और किसानों को नुकसान उठाना पड़ेगा। शुक्रवार को क्षेत्र में करीब 5 से 10 एमएम बारिश दर्ज की गई।
विज्ञापन



कुछ किसानों की सरसों की फसल की कटाई हो चुकी है जबकि कुछ की फसल अभी खेतों में खड़ी है। जैसे ही तेज धूप पड़ेगी, सरसों की फलियां झड़ने का खतरा है, जिससे किसानों को भारी नुकसान हो सकता है। किसानों ने सरकार से जल्द गिरदावरी कर उचित मुआवजा देने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बलबीर, किसान


किसान मौसम साफ होने का इंतजार कर रहे हैं। लगातार बारिश से कटी हुई सरसों और खड़ी गेहूं दोनों फसलों को नुकसान होने की आशंका है। मौसम खराब रहने पर पैदावार पर भी असर पड़ेगा जिससे आर्थिक परेशानी बढ़ेगी। -संजय, किसान

मौसम की मार के साथ फसल कटाई के बाद कढ़ाई का संकट

कैरू। कैरू-देवराला क्षेत्र में लगातार तीन दिन से हो रही बारिश ने किसानों की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं। जिन खेतों से फसल कट चुकी है वहां मजदूर नहीं मिलने से कढ़ाई में परेशानी आ रही है जबकि खड़ी फसल वाले किसान बारिश रुकने का इंतजार कर रहे हैं।
किसानों का कहना है कि गीली फसल को मशीन से काटना मुश्किल होता है जिससे उन्हें मजदूरों की कमी का भी सामना करना पड़ रहा है। धूप निकलने के बाद ही फसल सूखने पर कंबाइन से कटाई संभव हो पाएगी। किसानों ने बताया कि मेहनत से तैयार की गई फसल बर्बाद हो रही है जिससे आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। वहीं मजदूरों ने बताया कि इन दिनों कटाई का काम अधिक मिलता है लेकिन बारिश के कारण काम नहीं मिल पा रहा है। क्षेत्र में अब तक करीब 10 एमएम बारिश दर्ज की गई है।


पिछले तीन दिन से बारिश के कारण फसल कटाई का काम ठप पड़ा है। जब तक मौसम साफ नहीं होगा तब तक काम मिलना मुश्किल है। मजदूरों ने जल्द बारिश रुकने की प्रार्थना की है ताकि काम दोबारा शुरू हो सके। -मुकेश वर्मा, मजदूर



लगातार बारिश और आंधी ने जनजीवन के साथ-साथ फसलों को भी भारी नुकसान पहुंचाया है। अच्छी पैदावार की उम्मीद थी लेकिन बदलते मौसम ने हालात बिगाड़ दिए। सरकार पीड़ित किसानों को मुआवजे दे ताकि वे अपना घर खर्च चला सके। -मदन, किसान
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed