फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Railway station redevelopment work is 99 percent complete.

Bhiwani News: रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास का कार्य 99 प्रतिशत पूरा

Tue, 07 Oct 2025 11:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Tue, 07 Oct 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
Railway station redevelopment work is 99 percent complete.
​अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत रेलवे स्टेशन का किया गया पुनर्विकास। संवाद

विज्ञापन
भिवानी। अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत भिवानी रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास का लगभग 99 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है। प्रथम चरण के कार्यों में स्टेशन की ओर आने-जाने वाले मार्ग में प्रवेश और निकास के अलग-अलग प्रावधान, बाउंड्री वॉल, सर्कुलेटिंग एरिया में सुंदरीकरण, दोपहिया और चौपहिया वाहनों के लिए अलग-अलग पार्किंग सुविधा, बुकिंग ऑफिस व रिटायरिंग रूम में सुधार और नए टॉयलेट ब्लॉक्स का निर्माण शामिल हैं।
इसके पूरा होने से यात्रियों को शहर के मुख्य स्टेशन पर आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी। लगभग 16.68 करोड़ रुपये की लागत से किए जा रहे पुनर्विकास कार्यों में एलईडी लाइटिंग, दीवारों पर आर्टवर्क और दिव्यांगजनों के लिए उपयुक्त साइनेज भी शामिल हैं। स्टेशन पर लाइटों में सुधार और हरित ऊर्जा उत्पादन के लिए सोलर प्लांट स्थापित किया जाएगा।
विज्ञापन

यात्री सूचना प्रणाली में सुधार हेतु कोच गाइडेंस डिस्प्ले बोर्ड, मल्टीलाइन और सिंगल लाइन डिस्प्ले बोर्ड, पब्लिक एड्रेस सिस्टम, बड़े एलइडी स्क्रीन और जीपीएस आधारित डिजिटल क्लॉक भी लगाए जा रहे हैं। इसके अलावा स्टेशन पर 12 मीटर चौड़ा पैदल पुल और उच्च तकनीकी सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरे भी स्थापित किए जाएंगे। हरित ऊर्जा उत्पादन के लिए 18 लाख रुपये की लागत से 40 किलोवाट का सोलर ऊर्जा प्लांट लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुनर्विकास के बाद स्टेशन पर आवागमन सुगम होगा, व्यापारियों को लाभ मिलेगा और स्थानीय कारीगर एवं मजदूरों को रोजगार के अवसर भी मिलेंगे। इससे पर्यटन और हस्तशिल्प कला को बढ़ावा मिलेगा जिससे क्षेत्र की लोकप्रियता और रोजगार के अवसर दोनों बढ़ेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed