{"_id":"605e352f8ebc3e590962744b","slug":"railway-over-bridge-construction-april-month-bhiwani-news-rtk6018421154","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीतुवाला रेलवे फाटक पर अप्रैल माह में शुरू होगा आरओबी का निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीतुवाला रेलवे फाटक पर अप्रैल माह में शुरू होगा आरओबी का निर्माण
विज्ञापन
जीतू वाला फाटक बंद होने के कारण नीचे अपने वाहन निकालते हुए राहगीर। संवाद
- फोटो : Bhiwani
भिवानी। लंबे इंतजार बाद आखिरकार दिनोद रोड के जीतुवाला रेलवे फाटक पर रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण अप्रैल माह के प्रथम सप्ताह में शुरू हो जाएगा। करीब 16 करोड़ के बजट 600 मीटर लंबा रेलवे ओवरब्रिज दो साल में बनकर तैयार होगा। पुल निर्माण से जीतुवाला रेलवे फाटक पार दिनोद रोड की करीब 50 हजार की आबादी को इसका सीधा फायदा होगा। पुल निर्माण का कार्य हिसार की पूनिया कंस्ट्रक्शन कंपनी को मिला है।
बीएंडआर विभाग द्वारा जीतुवाला रेलवे फाटक सी-52 पर बनाए जाने वाले आरओबी की कुल लंबाई 600 मीटर होगी। कृष्णा कॉलोनी छोर पर रेलवे पुल की लंबाई 280 मीटर होगी वहीं जीतुवाला छोर पर पुल की लंबाई 320 मीटर निर्धारित की गई है। इसमें रेलवे विभाग का टॉप सेक्शन का निर्माण रेलवे कराएगा। शुक्रवार को रेलवे ओवरब्रिज निर्माण मामले को लेकर जीतुवाला महापंचायत प्रतिनिधियों ने भी बीएंडआर विभाग के कार्यकारी अभियंता कृष्ण कुमार से उनके कार्यालय में मुलाकात की। महापंचायत प्रतिनिधि बृजलाल जोगी पूर्व पार्षद, कैप्टन राजेंद्र सिंह जांगड़ा, रोहतास वर्मा, रामशरण ठेकेदार, मनीष बंसल, शुभम राजपूत, कुलदीप सिंह तंवर ने बताया कि 2015 से जीतुवाला रेलवे फाटक पर पुल निर्माण की मांग की जा रही है। सीएम घोषणा में शामिल इस पुल के निर्माण के लिए काफी बार महापंचायत आंदोलन भी कर चुका है।
दिन में छह से आठ घंटे बंद रहती है फाटक
दिनोद रोड जीतुवाला रेलवे फाटक रोजाना ही दिन में छह से आठ घंटे बंद रहती है। लोग फाटक बंद होने के बावजूद भी इसे अपनी जान जोखिम में डालकर क्रॉस करने का प्रयास करते हैं। क्योंकि ये फाटक रेलवे स्टेशन के सबसे नजदीक है। इसी वजह से ट्रेनें लाइन शिफ्ट करने व स्टेशन पर खड़ी रहने की वजह से भी फाटक बंद करना पड़ता है। पुल निर्माण से रेलवे लाइन फाटक पर की आबादी को इस झंझट से छुटकारा मिल जाएगा।
विज्ञापन
वर्जन:::
दिनोद रोड रेलवे फाटक पर आरओबी निर्माण का कार्य हिसार की पूनिया कंस्ट्रक्शन कंपनी को अलाट किया है। निर्धारित अवधि में पुल निर्माण पूरा किया जाएगा। अप्रैल माह में पुल निर्माण का काम शुरू करा दिया जाएगा।
- कृष्ण कुमार कार्यकारी अभियंता बीएंडआर विभाग।