फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Raid on the fertilizer-seed shop, a bag of Rs 268 was being sold for 330

खाद-बीज की दुकान पर छापा, 330 में बेचा जा रहा था 268 रुपये का कट्टा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 07 Dec 2021 12:45 AM IST
विज्ञापन
Raid on the fertilizer-seed shop, a bag of Rs 268 was being sold for 330
खाद-बीज की दुकान पर कार्रवाई करती टीम। संवाद - फोटो : Bhiwani
तोशाम (भिवानी)। मुख्यमंत्री उड़नदस्ते ने ईशरवाल स्थित खाद बीज की दुकान पर छापा मारकर 268 रुपये वाला यूरिया कट्टा 330 रुपये में बेचते हुए पकड़ा है। कार्रवाई के दौरान दुकान मालिक वहां से भाग गया। वहीं एक व्यक्ति को पुलिस ने काबू कर लिया। पुलिस ने दुकानदार व अन्य के खिलाफ धोखाधड़ी करने सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री उड़नदस्ते को शिकायत मिली थी कि ईशरवाल में कमाली ब्रदर्स नाम से एक दुकान है, जिसको ईशरवाल निवासी राजकुमार चलाता है। इस दुकान पर यूरिया निर्धारित से महंगे दामों पर बेची जा रही है। इस पर टीम ने दुकान पर कार्रवाई की। मुख्यमंत्री उड़नदस्ते ने दुकान का निरीक्षण किया तो दुकान में लगभग 410 बैग किसान यूरिया के बैग मिले। टीम ने मौके पर दुकानदार के लड़के विनोद से स्टॉक रजिस्टर व लाइसेंस की मांग की तो प्रोपराइटर मौके पर स्टॉक बैलेंस पेश नहीं कर पाया। मुख्यमंत्री उड़नदस्ता व कृषि अधिकारी की टीम की कार्रवाई के दौरान बहल निवासी सुनील व सुरेंद्र ग्राहक दुकान पर मौजूद थे। ग्राहकों ने टीम को बताया कि उनको 30 कट्टे किसान यूरिया शहजमानपुरी ढाणी बहल निवासी संजय के माध्यम से उक्त दुकानदार को 9900 रुपये में खरीदे हैं और पिकअप गाड़ी में 15 बैग यूरिया भी लोड कर रखी थी। किसान यूरिया के बैग की कीमत 268 रुपये है और दुकानदार ब्लैक में 330 रुपये प्रति बैग किसान को यूरिया बेच रहा है। पुलिस ने दुकानदार व यूरिया दिलवाने वाला संजय के खिलाफ ईसी, एफसीओ व 420 आईपीसी के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने 15 बैग यूरिया के कब्जे में ले लिए और दुकानदार मौका पाकर वहां से फरार हो गया, जबकि ढाणी बहल निवासी संजय को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

एक आरोपी पकड़ा
मुख्यमंत्री उड़नदस्ता, कृषि विभाग और सीआईडी की टीम ने खाद-बीज की दुकान पर छापा मारा है। इस संदर्भ में शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। एक आरोपी को गिरफ्तार किया जा चुका है। बाकियों को भी जल्द पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- सुखबीर जाखड़, थाना प्रभारी, तोशाम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed