{"_id":"660b00e82f9b81b3f005c974","slug":"queue-of-vehicles-and-farmers-in-the-markets-of-jui-and-dhigawa-for-the-sale-of-thousands-of-quintals-of-mustard-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-115383-2024-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: हजारों क्विंटल सरसों की बिक्री के लिए जूई और ढिगावा की मंडियों में लगी वाहनों और किसानों की कतार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: हजारों क्विंटल सरसों की बिक्री के लिए जूई और ढिगावा की मंडियों में लगी वाहनों और किसानों की कतार
Tue, 02 Apr 2024 12:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Tue, 02 Apr 2024 12:16 AM IST
विज्ञापन
भिवानी। सरसों की आवक तेज होने से मंडियों में वाहनों और किसानों की भी लंबी कतारें लगने लगी हैं। सोमवार को छुट्टी के बाद खरीद शुरू होने पर जूई कलां और ढिगावा मंडी में किसानों की काफी भीड़ जुटी। इसकी वजह से किसानों को गेट पास कटाने के लिए भी लाइनों में लगना पड़ा। वहीं दिल्ली-पिलानी नेशनल हाईवे पर काफी दूर तक किसानों के वाहन खड़े नजर आए।
वहीं सोमवार को जिला मुख्यालय पर हैंडलिंग एजेंट बनने के बाद पहली बार चारा मंडी में करीब तीन हजार क्विंटल सरसों की सरकारी खरीद की गई। 26 मार्च से अब तक भिवानी में सरसों की खरीद शुरू नहीं हुई थी। हालांकि एक अप्रैल से अब गेहूं की भी सरकारी खरीद आरंभ हो गई, लेकिन मंडियों में अधिकारी ही नहीं पहुंचे। वहीं किसानों की गेहूं की आवक भी नहीं हुई आढ़तियों की मानें तो दस अप्रैल तक ही मंडियों में गेहूं पहुंचना शुरू होगा, फिलहाल किसान फसल कटाई में जुटे हैं।
भिवानी जिला मुख्यालय की चारा मंडी में सरसों की आवक तेज हो गई है। वहीं जूई कलां और ढिगा वामंडी में भी सैकड़ों किसान मंडी में फसलों के साथ पहुंच रहे हैं। सोमवार को जूई कलां मंडी गेट पर दिल्ली-पिलानी नेशनल हाईवे पर किसानों के सरसों से लदे ट्रैक्टर व अन्य वाहनों की भी लंबी कतार लगी। वहीं ढिगावा मंडी में गेट पास कटाने के लिए भी किसानों को घंटों तक लाइनों में लगना पड़ा। चिलचिलाती गर्मी में किसानों के लिए न पानी के प्रबंध मिले व बैठने की कोई व्यवस्था। ऐसे में किसानों को गेट पास कटवाने के लिए भी घंटों तक वाहनों को हाईवे पर खड़े करने के बाद लाइनों में लग काफी देर इंतजार करना पड़ा। जूई कलां मंडी में अब तक 1500 किसानों की साढ़े 34 हजार क्विंटल सरसों की आवक हो चुकी है।
विज्ञापन
14 हैंडलिंग एजेटों ने सोमवार से शुरू कराई भिवानी में सरसों की खरीद, पहले तीन खरीदी तीन हजार क्विंटल सरसों
भिवानी ग्रेन मर्चेंट एसोसिएशन के प्रधान भूरु बंसल ने बताया कि जिला मुख्यालय की मंडी में 14 हैंडलिंग एजेंट बने हैं। इनके माध्यम से सोमवार को हैफेड ने पहले दिन करीब तीन हजार क्विंटल सरसों की सरकारी खरीद चारा मंडी में कराई है। एक अप्रैल से गेहूं की खरीद शुरू हुई हैं, मगर अभी तक गेहूं की आवक नहीं है गेहूं की आवक में करीब दस दिन और लग सकते हैं। वहीं सरसों की खरीद अब चारा मंडी में ही होगी। किसानों के लिए भी सरसों के गेट पास चारा मंडी में ही काटे जा रहे हैं। चारा मंडी में खुला प्लेटफार्म हैं, शेड नहीं है।
सात दिन में खरीदी 60 हजार क्विंटल सरसों, आज 25 हजार क्विंटल हुई आवक
ढिगावामंडी। ढिगावा मंडी में सात दिनों में 60 हजार क्विंटल सरसों की सरकारी खरीद हो चुकी है। सोमवार को करीब 25 हजार क्विंटल सरसों की आवक हुई। इसमें से सरकारी एजेंसी ने करीब 14 हजार क्विंटल सरसों ही खरीदी है। ढिगावा मंडी में सरसों की ज्यादा सरसों की आवक से शेड भी कम पड़ गई है। वहीं खुले प्लेटफार्म के नीचे ही हजारों क्विंटल सरसों खुले आसमान के नीचे पड़ी है। खरीद के बाद अब सरसों की कट्टों में भी भराई शुरू हो गई है।
गेहूं की सरकारी खरीद के सभी इंतजाम पूरे हैं, मगर अभी गेहूं की मंडियों में आवक होने में थोड़ा समय लगेगा। किसान गेहूं की फसल कटाई में लगे हैं। गेहूं की 11 मंडियां निर्धारित हैं, इनमें अलग-अलग एजेंसियों को गेहूं की सरकारी खरीद के लिए अधिकृत किया है।
-मुकेश कुमार सहायक खाद्य एवं आपूर्ति अधिकारी भिवानी।