{"_id":"59da94dce1a531dd42abcf6c4d28a56b","slug":"put-on-pajamas-solution-25-thousand-flown","type":"story","status":"publish","title_hn":"पायजामे पर घोल डाल, 25 हजार रुपये उड़ाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पायजामे पर घोल डाल, 25 हजार रुपये उड़ाए
bhiwani
Updated Sun, 06 Jul 2014 12:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पायजामे पर घोल डाल, 25 हजार रुपये उड़ाए
बैंक से रुपये निकलवाकर बाजार जा रहे बुजुर्ग के पायजामे पर घोल डाल 25 हजार रुपये उड़ाने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
घटना 30 जून की है। पुलिस को दी शिकायत में लोहानी वासी जयराम यादव ने बताया कि 30 की सुबह वह भिवानी आया था। उसे कुछ सामान खरीदना था। उसने घंटाघर चौक स्थित पंजाब नेशनल बैंक से 25 हजार रुपये निकवाए। रुपये खाद के कट्टे में लपेटकर रखे थे।
जब वह घंटाघर चौक स्थित एक प्याऊ के पास पहुंचा तो एक व्यक्ति ने बताया कि आपके पायजामे पर कुछ गिरा है। यह उलटी जैसा कोई घोल था। जब वह इसे धोने लगा तो कोई उसका रुपये वाला बैग ले उड़ा। घटना के बाद उसने आसपास तलाश की और फिर घंटाघर चौक पर मौजूद ट्रैफिक पुलिस को इसकी सूचना दी।
विज्ञापन
ट्रैफिक पुलिस को सूचना देने के बाद वह अपने घर चला गया। बाद में किसी के बताने पर वह चार जुलाई को शहर थाना पहुंचा और बाद में दिनोद गेट चौकी में शिकायत की।
पुलिस ने शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच कर रहे हेड कांस्टेबल सतीश कुमार ने बताया कि घटना के बाद बुुजुर्ग थाने या चौकी में शिकायत देने की बजाए अपने घर चला गया। शुक्रवार को ही वह उनके पास आया। मुकदमा दर्ज कर लिया है और जांच की जा रही है।