फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   pti, protest, demand

शारीरिक शिक्षकों ने टेस्ट न देने की धरनास्थल पर ली शपथ

Sat, 22 Aug 2020 01:00 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 22 Aug 2020 01:00 AM IST
विज्ञापन
pti, protest, demand
लघु सचिवालय के बाहर धरने पर बैठकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते शारीरिक शिक्षक। संवाद न्यूज एजें? - फोटो : Bhiwani
स्थानीय लघु सचिवालय परिसर के बाहर लगातार चल रहे शारीरिक शिक्षकों के धरने पर शुक्रवार को आंदोलनरत शारीरिक शिक्षकों ने सरकार द्वारा निर्धारित किए गए टेस्ट को नहीं देने की शपथ ली। इस दौरान शारीरिक शिक्षक संघर्ष समिति जिला प्रधान दिलबाग जांगड़ा ने भाजपा जजपा गठबंधन सरकार पर युवाओं को रोजगार देने की बजाए उनके रोजगार को छीनने के आरोप लगाए। आंदोलनकारियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए रोष प्रकट किया और अपनी बहाली की मांग की।
विज्ञापन

हेमसा की राज्य प्रधान शर्मिला हुड्डा, अधिकारी एसोसिएशन के करण सिंह श्योराण, सर्व कर्मचारी संघ के राज्य लेखाकार संदीप सांगवान, सर्व कर्मचारी संघ के जिला प्रधान सुखदर्शन सरोहा, राजेश ढांडा, बलवान डीपीई, विरेंद्र घनघस, राजपाल तंवर, विनोद पिंकू ने कहा कि धरने पर सभी आंदोलनकारियों ने सरकार द्वारा दोबारा टेस्ट रखने का विरोध जताते हुए अपने हाथ उठाकर दोबारा टेस्ट न लेने क शपथ ली। क्रमिक अनशन पर वेद प्रकाश, उदयभान, प्रवीण कुमारी, सुनीता कुमारी बैठी। अध्यक्षता विरेंद्र जाखड़ ने की। इस अवसर पर सत्यवान प्राचार्य, निहाल सिंह, सूरजभान जटासरा, राजेश लांबा, जयबीर सिंह, सुकेश कुमार, राकेश आर्य भाकियू, रामनिवास, सोनू राठी, राकेश मलिक, सहदेव रंगा, राज कुमार पीडब्ल्यूडी, लोकेश प्रधान, जरनेल पीटीआई, महेंद्र श्योराण, रामपाल सिंह, दयानंद डीपीई मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed