फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Protest held when demands were not resolved

Bhiwani News: कर्मचारियों ने मांगों का हल न करने पर किया प्रदर्शन

Tue, 25 Jun 2024 04:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Tue, 25 Jun 2024 04:34 AM IST
विज्ञापन
Protest held when demands were not resolved
​भिवानी में धरने पर बैठ नारेबाजी करते हरियाणा संयुक्त कर्मचारी संघ के पदा​धिकारी। 
भिवानी। हरियाणा गवर्नमेंट पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल वर्कर्स यूनियन संबंधित हरियाणा संयुक्त कर्मचारी संघ ने कार्यकारी अभियंता सूर्यकांत डिविजन नंबर 2 के कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने विभिन्न मांगों के समाधान की मांग की। धरने की अध्यक्षता शहरी ब्रांच के प्रधान जयकिशन शर्मा की।
विज्ञापन

धरने में विशेष रूप से प्रांतीय कार्यालय सचिव राजकुमार सैन तथा जिला प्रधान सुरेन्द्र कुमार टोनी ने शिरकत की। जिला प्रधान सुरेन्द्र कुमार टोनी ने कर्मचारियों को संबोधित करते हुए पुरानी पेंशन बहाल की जाए, कैशलेस मेडिकल सुविधा लागू की जाए, कर्मचारियों का बकाया वेतन व पीएफ हरियाणा कौशल रोजगार निगम पर समायोजित होने से पहले जितने भी कर्मचारियों का बकाया देने की मांग की है।
विज्ञापन

शहरी ब्रांच के प्रधान जयकिशन शर्मा ने कहा कि कार्यकारी अभियंता का कर्मचारियों की मांगों के प्रति रवैया टालमटोल वाला है। मस्टररोल पर लगे कर्मचारियों का वेतन 2 वर्ष से नहीं बढ़ाया गया है। हरियाणा कौशल रोजगार निगम में लगे कर्मचारियों की पीएफ राशि उनके खाते में जमा नहीं हो रही है। आरएमई स्टाफ की एलटीसी का भुगतान तुरंत करवाया जाए। सांगा, कायला, कालुवास के जलघरों पर आने-जाने का रास्ता नहीं है। वह बनवाया जाए। डाबर जलघर के चैंबर की छत टूटी हुई है उसका निर्माण शीघ्र ही करवाया जाए। ठेकेदारी प्रथा के तहत लगे कच्चे कर्मचारियों की मंजूरी तथा वेतन बकाया खाते में डलवाये जाने सहित 22 सूत्री मांगों का शीघ्र ही समाधान करवाने के लिए जबर्दस्त नारेबाजी की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर प्रांतीय पदाधिकारी सज्जन भारद्वाज, जिला कार्यालय सचिव चांदीराम कादयान, जिला प्रैस सचिव अमित कुमार जांगड़ा, शहरी ब्रांच के कोषाध्यक्ष सुखबीर, वरिष्ठ उपप्रधान बजरंग लाल, विनोद पराशर, रविन्द्र शर्मा, प्रमोद जांगड़ा, राधेश्याम, नरेश सोनी, रामधारी, कमल अत्री, भिक्षाराम, कुलदीप बोहरा, राकेश, कन्हैया सोनी, प्रदीप उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed