फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Protest against the removal of employees engaged under HKRN

Bhiwani News: एचकेआरएन के तहत लगे कर्मचारियों को हटाने का विरोध

Fri, 04 Apr 2025 11:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Fri, 04 Apr 2025 11:52 PM IST
विज्ञापन
Protest against the removal of employees engaged under HKRN
मांग पूरी कराने के लिए भिवानी में नारेबाजी करते रोडवेज कर्मचारी।
भिवानी। रोडवेज कर्मचारियों का समर्थन करने शुक्रवार को ऑल हरियाणा पावर कॉरपोरेशन वर्कर्स यूनियन के पदाधिकारी पहुंचे। इस दौरान कर्मचारियों ने सरकार की कर्मचारी विरोधी नीतियों की निंदा करते हुए जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन

ऑल हरियाणा पावर कारपोरेशन वर्कर्स यूनियन ने 15 अगस्त 2019 के बाद एचकेआरएन के तहत लगे कर्मचारियों को हटाने के सरकार की ओर से दिए गए आदेशों की निंदा की और इसे सरकार का तानाशाही आदेश बताते हुए इसे तुरंत प्रभाव से वापस लेने की मांग की।
विज्ञापन

ऑल हरियाणा पावर कारपोरेशन वर्कर्स यूनियन के सर्कल सचिव अशोक गोयत व राज्य कोषाध्यक्ष धर्मबीर भाटी ने कहा कि जब से भाजपा सत्ता में आई है, तभी से लगातार कर्मचारी विरोधी फैसले रही है। इनका प्रभाव सीधे तौर पर कर्मचारियों के भविष्य पर पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सरकार इस कदर कर्मचारी विरोधी नीति अपनाए हुए है कि मांगें मई मानी तक भी पूरी नहीं की जा रही, जिसके चलते कर्मचारियों का रोष दिन-प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। इस अवसर पर सिटी यूनिट प्रधान रविंद्र दिनोद, अजीत कुंगड़, अभिषक शर्मा, अमित जेजे, मनदीप लाइनमैन मौजूद रहे।

वार्डवासियों ने गली निर्माण कार्य में घटिया सामग्री के प्रयोग का लगाया आरोप

बवानीखेड़ा। कस्बे के वार्ड 14 में गली निर्माण को लेकर वार्डवासियों ने ठेकेदार की कार्यप्रणाली को लेकर नपा सचिव को शिकायत की। वहीं एमई श्रीभगवान ने मौके पर जाकर निरीक्षण कर वार्डवासियों की शिकायतें सुनीं।
वार्डवासियों कुलदीप, सविता, प्रदीप, कृष्ण, लखन, रमेश, लाली, जोगेंद्र, आशाराम, विनोद ने बताया कि उनके वार्ड में गली का निर्माण किया जा रहा है। इसमें निम्नस्तर की सामग्री प्रयोग की जा रही है। साथ ही, कम मात्रा में सामग्री डाली जा रही है। इसका लेवल भी ठीक नहीं किया जा रहा है। उबड़-खाबड़ गली व ठेकेदार की मनमानी से खफा होकर वार्डवासियों ने मामले की शिकायत नपा सचिव कार्यालय में पहुंचकर एमई श्रीभगवान को दी और मौका निरीक्षण कर जांच की मांग की।


नगर पालिका एमई श्री भगवान ने बताया कि गली के लेवल व निर्माण सामग्री की शिकायत वार्डवासियों द्वारा दी गई। इसका मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया गया। ठेकेदार को आदेशों के अनुसार काम करने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed