फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Property IDs for 272 houses in Bawani Khera deleted; restoration requested from the Chief Minister

Bhiwani News: बवानीखेड़ा में 272 मकानों की प्रॉपर्टी आईडी डिलीट, मुख्यमंत्री से की बहाली की मांग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 24 Oct 2026 10:32 PM IST
विज्ञापन
Property IDs for 272 houses in Bawani Khera deleted; restoration requested from the Chief Minister
मुख्यमंत्री को मांगपत्र सौंपते सुरेश ओड।
भिवानी। बवानीखेड़ा कस्बे में 272 मकानों की प्रॉपर्टी आईडी (पीआईडी) को वक्फ संपत्ति दर्शाकर डिलीट किए जाने का मामला गरमा गया है। राष्ट्रीय ओड सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं वरिष्ठ भाजपा नेता सुरेश ओड ने मुख्यमंत्री को मांग पत्र सौंपकर प्रभावित परिवारों की पीआईडी बहाल करने और उन्हें नियमानुसार मालिकाना हक देने की मांग की है।
विज्ञापन

सुरेश ओड के अनुसार देश विभाजन के समय ओड और पंजाबी समाज के विस्थापित परिवार बवानीखेड़ा में आकर बसे थे। ये परिवार करीब 75 वर्षों से अपने मकानों में रह रहे हैं और कई पीढ़ियां यहां गुजर चुकी हैं। उनका कहना है कि बिना ठोस पड़ताल के प्रॉपर्टी आईडी डिलीट किए जाने से प्रभावित परिवारों के आवास और संपत्ति संबंधी अधिकारों पर संकट खड़ा हो गया है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि नगरपालिका रिकॉर्ड के अनुसार इनमें से कई मकानों के नक्शे वर्ष 1977 में स्वीकृत किए गए थे। उन्होंने मांग की कि पुराने रिकॉर्ड और स्वीकृत नक्शों की समीक्षा कर मामले की उच्चस्तरीय व निष्पक्ष जांच कराई जाए। जांच पूरी होने तक परिवारों को परेशान न किया जाए और पात्र परिवारों की प्रॉपर्टी आईडी बहाल करने के साथ जमीन व मकानों का नियमानुसार स्थायी मालिकाना हक देने पर विचार किया जाए। मांग पत्र सौंपने के दौरान डॉ. प्रेम, राज कुमार, देशराज, दिनेश तायल जेई, दयानंद, महेंद्र, हरफूल इंस्पेक्टर और अशोक कक्कड़ भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed