{"_id":"637d094a7972b02b242191c7","slug":"private-bus-was-plying-from-kotputli-to-hisar-without-tax-permit-and-passing-bhiwani-news-hsr647803759","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: बिना टेक्स, बिना परमिट और पासिंग के ही कोटपुतली से हिसार तक निजी बस लगा रही थी दौड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: बिना टेक्स, बिना परमिट और पासिंग के ही कोटपुतली से हिसार तक निजी बस लगा रही थी दौड़
विज्ञापन
अधिकारियों द्वारा पकड़ी गई रोडवेज वर्कशॉप में खड़ी प्राइवेट बस। संवाद
- फोटो : Bhiwani
भिवानी। बिना टैक्स, परमिट और पासिंग के ही कोटपुतली से हिसार तक एक निजी बस लंबे अर्से से नियमों को ताक पर रखकर दौड़ लगा रही थी। रोडवेज महाप्रबंधक को शक हुआ तो आरटीए की टीम ने मौके पर पहुंचकर निजी बस के दस्तावेज जांचे तो पुरा मामला खुल गया। टीम ने फिलहाल प्राइवेट बस को इंपाउंड कर कागजातों की जांच शुरू कर दी है।
भिवानी के बस स्टैंड के बूथ नंबर तीन पर मंगलवार को आरटीए की टीम ने एक निजी बस के दस्तावेज जांचे। जांच के दौरान चालक और परिचालक के पास प्राइवेट बस से जुड़ा कोई दस्तावेज नहीं मिला। ये निजी बस राजस्थान के कोटपुतली से चलकर हिसार जाने के लिए भिवानी पहुंची थी। पूछताछ में सामने आया कि ये बस कई सालों से इस रूट पर दौड़ लगा रही है, लेकिन इसके पास जांच में टैक्स, परमिट और पासिंग से जुड़े कोई भी दस्तावेज नहीं मिले। इसके बाद आरटीए की टीम ने गाड़ी को इंपाउंड कर दिया। वहीं गाड़ी मालिक को बस रूट पर दौड़ाने के लिए परमिट, टैक्स व पासिंग से जुड़े कागजात मांगे हैं, जिसकी जांच की जा रही है। अगर जांच में निजी बस से जुड़े ये दस्तावेज नहीं मिलते तो बड़ा गड़बड़झाला सामने आएगा। क्योंकि ये बस करीब नौ सालों से इस रूट पर दौड़ रही है। इतने लंबे अर्से से किसी अधिकारी के साथ सांठगांठ होने की बात को भी नहीं नकारा जा सकता है। हालांकि रोडवेज डिपो महाप्रबंधक के संज्ञान में ये मामला आने के बाद तुरंत प्रभाव से इस पर कदम उठाया गया। इसके बाद ही आरटीए की टीम ने निजी बस पर कार्रवाई की गई।
------
आरटीए टीम कर रही जांच
रोडवेज के भिवानी डिपो महाप्रबंधक डॉ. नेत्रपाल खत्री ने बताया कि जिला यातायात प्रबंधक भरत सिंह परमार ने शक के आधार पर बस के परमिट व अन्य दस्तावेज संबंधी जांच की थी। इसके बाद आरटीए की टीम ने इस संबंध में कार्रवाई की है। आरटीए की टीम रूट परमिट, टैक्स व पासिंग से जुड़े पहलुओं की फिलहाल जांच कर रही है।