Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Priti Kaushik becomes an HCS officer, welcomed in her ancestral village, Badala

Bhiwani News: इनकम टैक्स ऑफिसर से अब एचसीएस अधिकारी बनी प्रीति कौशिक, पैतृक गांव बड़ाला में स्वागत

Tue, 10 Nov 2026 12:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Tue, 10 Nov 2026 12:43 AM IST
विज्ञापन
Priti Kaushik becomes an HCS officer, welcomed in her ancestral village, Badala
गांव बड़ाला में एचसीएस अधिकारी प्रीति कौशिक का स्वागत करते ग्रामीण
फोटो : 09
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
भिवानी। गांव बड़ाला निवासी प्रीति कौशिक ने हरियाणा सिविल सेवा (एचसीएस) परीक्षा में शानदार सफलता हासिल करते हुए पूरे प्रदेश में 12वां रैंक प्राप्त किया है। इससे पहले प्रीति इनकम टैक्स ऑफिसर के रूप में अपनी सेवाएं दे रही थीं । सोमवार को प्रीति कौशिक के अपने पैतृक गांव बड़ाला पहुंचने पर ग्रामीणों ने ढोल-नगाड़ों और फूलों की वर्षा के साथ स्वागत किया। कार्यक्रम में हनुमान जोहड़ी मंदिर के महंत चरणदास महाराज का सान्निध्यरहा।

महात्मा ज्योतिबा फूले धर्मार्थ ट्रस्ट के अध्यक्ष रमेश सैनी ने प्रीति को सम्मानित करते हुए कहा कि प्रीति ने साबित कर दिया है कि यदि बेटियों को उचित अवसर और सही मार्गदर्शन मिले, तो वे किसी भी क्षेत्र में मील का पत्थर साबित हो सकती हैं। प्रीति की यह सफलता न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे जिले की युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणा का स्रोत है।
विज्ञापन

इस मौके पर शिक्षाविद् कैलाश कौशिक ने कहा कि प्रशासनिक सेवाओं में बेटियों का बढ़ता कदम सशक्त और प्रगतिशील समाज की सबसे मजबूत बानगी है। उन्होंने कहा कि प्रीति ने अपनी लगन और अनुशासन से यह मुकाम हासिल किया है। इनकम टैक्स ऑफिसर से लेकर एचसीएस तक का उनका यह सफर यह सिखाता है कि बड़े सपने देखने वाले और उनके लिए निरंतर संघर्ष करने वाले कभी असफल नहीं होते। इस अवसर पर प्राचार्य हरिपाल शर्मा, मदनलाल, कृष्णा लाल, जितेंद्र सरपंच, नरेश गौतम सरपंच मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed